रांची। ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने जेएसएलपीएस के रिक्त पदों की नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ करने का निर्देश दिया है। साथ ही एनआरइटीपी, एमकेएसपी, तथा जोहार परियोजना के संविदा कर्मियों को उनकी योग्यता एवं अनुभव के आधार पर डीएवाइ- एनएलआरएम परियोजना में समायोजित करने का निर्णय लिया, जिससे 363 कर्मियों को रोजगार की निरंतरता का लाभ मिलेगा। मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने जेएसएलपीएस के तहत 500 नये पदों के सृजन का भी निर्देश दिया, जो विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्ग के निर्धन मैट्रिक पास युवाओं को रोजगार प्रदान करेगा। विभागीय मंत्री ने जेएसएलपीएस द्वारा संचालित सभी परियोजनाओं की समीक्षा भी की है और कहा है कि ग्रामीणों को अधिकतम लाभ पहुंचाने के लिए आवश्यकता आधारित कार्य करें।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



