Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, September 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर मनरेगा की उपेक्षा का आरोप लगाया
    देश

    कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर मनरेगा की उपेक्षा का आरोप लगाया

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 5, 2025Updated:September 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर आज अपने पोस्ट में इस योजना के 20 साल पूरा हाेने पर इसे दुनिया की सबसे बड़ी सामाजिक कल्याण योजना करार दिया। हालाकि उन्हाेंने इस सरकार में योजना के अनिश्चित भविष्य को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्रालय के नियमों के मुताबिक किसी योजना को वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में 60 फीसदी से ज्यादा बजट खर्च करने की अनुमति नहीं है लेकिन पांच महीनों में ही इस याेजना का 60 फीसदी बजट खत्म हो चुका है। इससे करोड़ों ग्रामीण परिवारों के भविष्य पर सवाल उठ रहे हैं।

    उन्होंने आरोप लगाया कि यह संकट सरकार की मनरेगा को कमजोर करने की रणनीति का हिस्सा है। पिछले 11 सालों से मनरेगा को पर्याप्त बजट नहीं मिला और महंगाई के बावजूद तीन साल से इसका बजट स्थिर है। इससे मांग-आधारित योजना का मकसद कमजोर हुआ है और लाखों मजदूरों को जरूरत के समय काम नहीं मिला है। उन्हाेने आराेप लगाया कि याेजना के तहत मजदूरी भुगतान में देरी आम है जिसमें 15 दिन की वैधानिक समयसीमा का पालन नहीं होता। हर साल बजट का 20-30 फीसदी हिस्सा पिछले बकाये चुकाने में खर्च होता है और मुआवजा भी नहीं दिया जाता।

    उन्होंने कहा कि 11 सालों में इस याेजना के तहत मजदूरी में मामूली वृद्धि हुई जिससे आय का संकट बढ़ा है। सरकार ने पारदर्शिता के नाम पर नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम (एनएमएमएस) ऐप और आधार-आधारित भुगतान प्रणाली (एबीपीएस) लागू की जिसके कारण करीब 2 करोड़ मजदूरों को काम और भुगतान नहीं मिला।

    कांग्रेस महासचिव रमेश ने मांग की कि मनरेगा का बजट बढ़ाया जाए और मजदूरी समय पर दी जाए। याेजना के तहत न्यूनतम मजदूरी 400 रुपये प्रतिदिन करने और मजदूरी दर तय करने के लिए स्थायी समिति बनाए जाने की मांग की। उन्हाेंने केन्द्र से एनएमएमएस और एबीपीएस जैसी प्रणालियाें को अनिवार्य करने पर रोक लगाने का भी अनुराेध किया। उन्हाेंने कहा कि ये कदम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे और मजदूरों को उनका हक दिलाएंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमप्र के इंदौर एयरपोर्ट पर एअर इंडिया के विमान की आपात लैंडिंग, इंजन में आई थी खराबी
    Next Article राजकीय डिग्री महाविद्यालय राजगीर में हिंदी पखवाड़ा का उद्घाटन
    shivam kumar

      Related Posts

      बच्चों में गरिमा और सुरक्षा की भावना जगाते हैं शिक्षकः राष्ट्रपति

      September 5, 2025

      कांग्रेस काल का ‘पेपर वर्क और टैक्स’ मोदी सरकार में जीएसटी के साथ घट रहा : पीयूष गोयल

      September 5, 2025

      भारत-सिंगापुर ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग और रणनीतिक साझेदारी के रोडमैप पर की चर्चा

      September 5, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • कतरास में दो बड़े हादसे, भू-धंसान से दर्जनों घर जमींदोज, सर्विस वैन खाई में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
      • जीएसटी सुधार से हर वर्ग को राहत : दीपक प्रकाश
      • घुसपैठियों के मुद्दे पर भाजपा की हाय-तौबा सिर्फ जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश : सुबोधकांत सहाय
      • भाजपा नेता रमेश सिंह को एक बार फिर जान से मारने की मिली धमकी
      • भविष्य की बुनियाद तैयार करते हैं शिक्षक : संजय सेठ
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version