Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, December 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में रहस्यमयी संक्रमण से 10 काले हिरणों की मौत, जांच रिपोर्ट का इंतजार
    Jharkhand Top News

    टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में रहस्यमयी संक्रमण से 10 काले हिरणों की मौत, जांच रिपोर्ट का इंतजार

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में पिछले छह दिनों के भीतर 10 काले हिरणों (कृष्णमृग) की रहस्यमयी मौत ने पार्क प्रबंधन और वन्यजीव विशेषज्ञों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। एक दिसंबर को पहले हिरण की मौत के बाद शुरू हुआ सिलसिला 6 दिसंबर तक जारी रहा। विशेषज्ञों को संदेह है कि यह रक्तस्रावी सेप्टिसीमिया (एचएस) यानी पाश्चुरेला प्रजाति के बैक्टीरिया से होने वाला घातक संक्रमण हो सकता है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी।

    टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क के उपनिदेशक डॉ. नईम अख्तर ने बताया कि कुल 18 काले हिरणों में से 10 की मौत हो चुकी है और अब सिर्फ 8 ही जीवित हैं। मृत हिरणों के नमूने रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय भेजे गए हैं, जहां पोस्टमॉर्टम और पैथोलॉजिकल जांच जारी है। महाविद्यालय के पशु चिकित्सा पैथोलॉजी विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रज्ञा लकड़ा ने पुष्टि की कि पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और सोमवार को आगे की विस्तृत जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक लक्षण पाश्चुरेला संक्रमण की ओर संकेत करते हैं, लेकिन अंतिम निर्णय रिपोर्ट आने के बाद ही लिया जाएगा।

    जानकारी के अनुसार पाश्चुरेला बैक्टीरिया तेजी से फैलने वाला रोगजनक है, जो संक्रमित हिरणों में तेज बुखार, गले में सूजन और सांस लेने में अत्यधिक दिक्कत जैसे लक्षण पैदा करता है। कई मामलों में संक्रमण इतना तेज होता है कि इलाज का समय भी नहीं मिल पाता।

    टाटा जू प्रबंधन ने एहतियात के रूप में कृष्णमृग के बाड़ों में सैनिटाइजेशन बढ़ा दिया है, स्टाफ की आवाजाही सीमित कर दी है और सभी अन्य जानवरों की नियमित स्वास्थ्य जांच शुरू कर दी है। पार्क में फिलहाल करीब 370 विभिन्न प्रजातियों के जीव मौजूद हैं, जिनमें पक्षी भी शामिल हैं।टाटा जू में मृत्युदर को देखते हुए प्रबंधन को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहंगामे के बीच विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित
    shivam kumar

      Related Posts

      हंगामे के बीच विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित

      December 8, 2025

      निलंबित IAS विनय चौबे की पत्नी से पूछताछ, DIG-SP समेत कई अफसर मौजूद

      December 7, 2025

      पलामू सांसद ने जनजातीय कार्य मंत्रालय के सचिव को लिखा पत्र

      December 7, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में रहस्यमयी संक्रमण से 10 काले हिरणों की मौत, जांच रिपोर्ट का इंतजार
      • हंगामे के बीच विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित
      • निलंबित IAS विनय चौबे की पत्नी से पूछताछ, DIG-SP समेत कई अफसर मौजूद
      • पलामू सांसद ने जनजातीय कार्य मंत्रालय के सचिव को लिखा पत्र
      • इंडिगो की अव्यवस्था पर सरकार सख्त, मंत्री मुरलीधर किसन मोहोल ने प्रबंधन को ठहराया जिम्मेदार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version