Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, December 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»निलंबित IAS विनय चौबे की पत्नी से पूछताछ, DIG-SP समेत कई अफसर मौजूद
    Jharkhand Top News

    निलंबित IAS विनय चौबे की पत्नी से पूछताछ, DIG-SP समेत कई अफसर मौजूद

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    रांची। आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित आईएएस विनय कुमार चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता से एसीबी की टीम रविवार सुबह फिर पूछताछ कर रही है। कांके रोड स्थित चौबे निवास पर डीआईजी, एसपी समेत आधा दर्जन अधिकारी मौजूद हैं। तलाशी और बयान दर्ज करने की कार्रवाई सुबह सात बजे शुरू हुई और अभी जारी है। इससे पहले तीन दिसंबर को भी स्वप्ना से घर पर ही तीन घंटे पूछताछ हो चुकी है, लेकिन एसीबी का कहना है कि कई दस्तावेजों में असंगति मिली है जिसे स्पष्ट करना जरूरी है।
    गौरतलब है कि 24 नवंबर को एसीबी ने विनय चौबे के खिलाफ चौथी प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें पति-पत्नी के अलावा विश्वसनीय मित्र विनय सिंह, उसकी पत्नी संचिता सिंह, साले शिपिज त्रिवेदी, उनकी पत्नी प्रियांका त्रिवेदी और ससुर एसएन त्रिवेदी को भी नामजद अभियुक्त बनाया गया है। आरोप है कि इन सभी ने मिलकर करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित की, फर्जी कंपनियों के जरिये लेनदेन को छिपाया और शराब घोटाले-जमीन घोटाले की कमाई को रियल एस्टेट व शेयर बाजार में धोया। प्रवर्तन निदेशालय को भी अब तक 18 बेंगलुरु, दिल्ली व रांची स्थित प्रॉपर्टी की जानकारी मिली है जिनकी वैल्यू 150 करोड़ से अधिक बताई जा रही है।
    वर्तमान में विनय चौबे और विनय सिंह बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में बंद हैं। कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ा दी है। एसीबी सूत्रों का कहना है कि स्वप्ना से पूछताछ के बाद संपत्ति के कागजात, बैंक लॉकर और डिजिटल डिवाइस फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे जाएंगे। अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें भी गिरफ्तार कर पूछताछ की जा सकती है। मामले की अगली सुनवाई 12 दिसंबर को विशेष भ्रष्टाचार निरोधक कोर्ट में होनी है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपलामू सांसद ने जनजातीय कार्य मंत्रालय के सचिव को लिखा पत्र
    shivam kumar

      Related Posts

      पलामू सांसद ने जनजातीय कार्य मंत्रालय के सचिव को लिखा पत्र

      December 7, 2025

      लातेहार के डोरम गांव में पेयजल संकट गहराया, तीनों जलमीनार वर्षों से बंद

      December 7, 2025

      गोवा क्लब अग्निकांड में झारखंड के 3 युवक की मौत, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुख

      December 7, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • निलंबित IAS विनय चौबे की पत्नी से पूछताछ, DIG-SP समेत कई अफसर मौजूद
      • पलामू सांसद ने जनजातीय कार्य मंत्रालय के सचिव को लिखा पत्र
      • इंडिगो की अव्यवस्था पर सरकार सख्त, मंत्री मुरलीधर किसन मोहोल ने प्रबंधन को ठहराया जिम्मेदार
      • मायावती ने विश्व बाजार में गिरते रुपये की कीमत और एयरलाइंस संचालन पर जताई चिंता
      • लातेहार के डोरम गांव में पेयजल संकट गहराया, तीनों जलमीनार वर्षों से बंद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version