Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, September 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पलामू के डीसी-एसपी ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
    Top Story

    पलामू के डीसी-एसपी ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 26, 2025Updated:September 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। पलामु के उपायुक्त (डीसी) समीरा एस और पुलिस अधीक्षक (एसपी) रीष्मा रमेशन ने शुक्रवार को छत्तरपुर अनुमंडल के अंतर्गत नव युवक संघ रामगढ़, ओम शांति संघ बारा, छत्तरपुर बाजार स्थित मां शक्ति संघ, शिव शक्ति मंच खाटिन, नव युवक संघ खाटिन सहित पड़वा और नवाबज़ार के विभिन्न निर्माणाधीन दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया।

    निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पंडालों के निर्माण, मार्ग व्यवस्था, सुरक्षा उपकरण, विद्युत व्यवस्था, प्रवेश और निकास द्वार, कार्यक्रम संचालन का अवलोकन किया। इस दौरान पूजा समितियों को पंडाल निर्माण में किसी भी भवन या सड़क से कम से कम 15-20 मीटर की दूरी बनाने और हाईटेंशन तार, रेलवे लाइन, ट्रांसफार्मर एवं अन्य बिजली उपकरणों से 20-25 मीटर की दूरी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    निर्माण और मार्ग व्यवस्था में ज्वलनशील/सिंथेटिक कपड़े के प्रयोग से बचने, प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग रास्ता सुनिश्चित करने, भीड़ नियंत्रण के लिए महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग कतार की व्यवस्था करने एवं रास्तों पर स्पष्ट दिशा सूचक चिन्ह लगाने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने पूजा समिति के प्रतिनिधियों को अपने वॉलंंटियर्स की सूची स्थानीय थाना प्रभारी को देने की बात कही। विभिन्न पूजा पंडालों के प्रतिनिधियों को सभी सुरक्षा मानकों का पालन करने, सहयोग और समन्वय बनाने, श्रद्धालुओं के भीड़ को व्यवस्थित रखने आदि विषयों पर निर्देशित किया गया।

    मौके पर छत्तरपुर के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) आशीष गंगवार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. असीम सहित स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी उपस्थित थे। लौटते वक्त डीसी-एसपी ने सिंगरा स्थित अमानत नदी तट का भी जायज़ा लिया। दोनों पदाधिकारियों ने स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मियों से नदी में पानी की गहराई की जानकारी ली। इस दौरान मूर्ति विसर्जन से संबंधित कई निर्देश दिये गये।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगैरी स्टीड ने न्यूज़ीलैंड क्रिकेट में संभाली हाई परफॉर्मेंस कोचिंग की जिम्मेदारी
    Next Article हजारीबाग : मूसलाधार बारिश से धराशायी हुआ दुर्गा पूजा पंडाल, ग्रामीणों में मायूसी
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची में “प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत संजय सेठ ने बांटे जूट के थैले

      September 26, 2025

      दुर्गा पूजा पर महिलाओं को बड़ा तोहफा! मंईयां सम्मान योजना की दो माह की राशि जारी

      September 26, 2025

      राजद नेता हत्या की हत्‍या के चार दिनों बाद भी पुलिस कार्रवाई शून्य: त्रिपाठी

      September 26, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • स्पष्ट और पारदर्शी कानून ही लोकतंत्र की आत्मा: ओम बिरला
      • महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितों के लिए हरसंभव मदद के लिए सरकार कटिबद्ध : अजीत पवार
      • रांची में “प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत संजय सेठ ने बांटे जूट के थैले
      • दुर्गा पूजा पर महिलाओं को बड़ा तोहफा! मंईयां सम्मान योजना की दो माह की राशि जारी
      • राजद नेता हत्या की हत्‍या के चार दिनों बाद भी पुलिस कार्रवाई शून्य: त्रिपाठी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version