Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, September 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»‘नो एंट्री 2’ से अलग हुए दिलजीत दोसांझ, बोनी कपूर ने की पुष्टि
    मनोरंजन

    ‘नो एंट्री 2’ से अलग हुए दिलजीत दोसांझ, बोनी कपूर ने की पुष्टि

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    फिल्म ‘नो एंट्री’ के सीक्वल की घोषणा के बाद से ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं और इसके निर्माता बोनी कपूर हैं। फिल्म से जुड़ी कई जानकारियां लगातार सामने आ रही हैं। हाल ही में खबर आई थी कि दिलजीत दोसांझ ‘नो एंट्री 2’ का हिस्सा नहीं होंगे। अब बोनी कपूर ने खुद दिलजीत के फिल्म से अलग होने की पुष्टि कर दी है।

    मीडिया से बातचीत में बोनी कपूर ने साफ किया कि दिलजीत दोसांझ ने ‘नो एंट्री 2’ से खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने कहा, “हां, हम अच्छे माहौल में अलग हुए हैं। इसकी एकमात्र वजह ये है कि उनकी तारीखें हमारे शूटिंग शेड्यूल से मैच नहीं कर रही थीं। उम्मीद है जल्द ही हम किसी पंजाबी फिल्म में साथ काम करेंगे।” इससे पहले निर्देशक अनीस बज्मी भी दिलजीत के फिल्म से बाहर होने की पुष्टि कर चुके थे।

    ‘नो एंट्री 2’ साल 2006 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘नो एंट्री’ का सीक्वल है। ओरिजिनल फिल्म में अनिल कपूर, सलमान खान और फरदीन खान लीड रोल में नजर आए थे। खास बात यह है कि ‘नो एंट्री’ 2002 में आई तमिल फिल्म ‘चार्ली चैपलिन’ का हिंदी रीमेक थी, जो आज भी अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। वहीं, इसके सीक्वल ‘नो एंट्री 2’ में इस बार वरुण धवन और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में उतार चढ़ाव के बीच मामूली तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
    Next Article छत्तीसगढ़ : गणेश विसर्जन करने जा रहे ग्रामीणों को बोलेरो ने रौंदा, 3 की मौत, कई घायल
    shivam kumar

      Related Posts

      बॉक्स ऑफिस पर ‘परम सुंदरी’ का जलवा जारी

      September 1, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘परम सुंदरी’, दूसरे दिन कमाई में बड़ा उछाल

      August 31, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर डेली कलेक्शन में भारी गिरावट झेल रही ‘वॉर-2’

      August 28, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • वोटर अधिकार यात्रा का समापन, लेकिन राहुल ने तेजस्वी को सीएम फेस नहीं बताया
      • करमा पर्व: प्रकृति, आस्था और भाई-बहन के रिश्ते का अनोखा उत्सव
      • छत्तीसगढ़ः रायपुर सहित दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में इडी की छापेमारी
      • दवा और क्लीनिकल ट्रायल नियम में होगा संशोधन, सरल होगी प्रक्रिया
      • छत्तीसगढ़ : गणेश विसर्जन करने जा रहे ग्रामीणों को बोलेरो ने रौंदा, 3 की मौत, कई घायल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version