रांची। करम पर्व के मौके पर राज्य सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिÞले की 3 लाख 78 हजार 641 महिलाओं को अगस्त माह की सम्मान राशि दी गयी है। इसके तहत लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में 94 करोड़ 66 लाख 2 हजार 500 रुपये का आधार आधारित भुगतान किया गया।
जिले के अलग-अलग प्रखंडों और शहरी इलाकों में महिलाओं को इस योजना का लाभ मिला। अगस्त माह में अनगड़ा की 16,687, बेड़ो की 20,672, बुंडू की 8,521, चान्हो की 19,772, कांके की 31,487, मांडर की 23,234, नगड़ी की 17,374, नामकुम की 17,524, ओरमांझी की 18,270, रातू की 18,630, सिल्ली की 21,234, सोनाहातू की 12,932 और तमाड़ की 18,486 महिलाओं को योजना का लाभ प्राप्त हुआ। इसके अलावा रांची शहरी क्षेत्र और विभिन्न नगर पंचायतों में भी हजारों महिलाएं इस योजना से लाभांन्वित हुई हैं।