गिरिडीह। झारखंड पुलिस और कोबरा बटालियन के बीच सोमवार को हजारीबाग के गोरहर में हुई मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गए है। इनमें कुख्यात भाकपा (माओवादी) 25 लाख का इनामी सैक सदस्य रघुनाथ मांझी भी शामिल है। जानकारी के अनुसार भाकपा (माओवादी) संगठन का स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य काना उर्फ ​​शिबू मांझी उर्फ ​​रघुनाथ हेम्ब्रम झारखंड के उन कुख्यात नक्सलियों में शामिल था, जिसने झारखंड में दहशत फैला रखा था।

रघुनाथ पर राज्य के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हत्या , आगजनी लूट जैसे नक्सली कांड दर्ज है। रघुनाथ मूल रूप से गिरिडीह जिल के डुमरी थाना क्षेत्र के जरीडीह गांव का रहने वाला है। हाल के वर्षों में बोकारो जिले के पेक नारायणपुर थाना के टोला तिताही (डेगागढ़ा) में रह रहा था। वर्तमान में उसका कार्यक्षेत्र गिरिडीह के साथ-साथ बोकारो, हजारीबाग और चाईबासा-सारंडा (दक्षिणी छोटानागपुर) था । काफी दिनों से पुलिस और सीआरपीएफ भी इस कुख्यात नक्सली की तलाश में थी। बताया गया कि इनामी नक्सली रघुनाथ के खिलाफ चाईबासा, गिरिडीह, बोकारो, जमशेदपुर में लगभग 39 मामले दर्ज हैं। इनमें गिरिडीह जिले के विभिन्न थानों में सात कांड दर्ज थे ।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version