Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»जोगबनी में युवक की आपसी विवाद में गोली मारकर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस, तीन हिरासत में
    राज्य

    जोगबनी में युवक की आपसी विवाद में गोली मारकर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस, तीन हिरासत में

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अररिया। बिहार में अररिया जिले के जोगबनी थाना क्षेत्र के हाजी मोहल्ला में भाड़ा के मकान में रह रहे एक युवक की आपसी विवाद में अहले सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप कटिहार और जोगबनी में टी स्टॉल और पानी का कारोबार करने वाले छपरा के रहने वाले अनमोल कुमार सिंह नामक युवक पर है।मृतक 24 वर्षीय नीरज कुमार गुप्ता पिता कैलाश गुप्ता अररिया आरएस थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या चार का रहने वाला है और वह प्राइवेट नौकरी करता है।

    घटना के पीछे पैसे के लेनदेन को कारण बताया जा रहा है।घटना के बाद अहले सुबह डायल 112 की टीम युवक को लेकर फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचा,जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अररिया नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद गौतम साह,भाजपा नेता शंभू प्रसाद,फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा,जोगबनी थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद सहित अन्य पुलिस अधिकारी फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेजा है।

    मामले में पुलिस ने मृतक के साथ सोए तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।वही एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से सैंपल कलेक्ट कर रही है। घटना को लेकर मृतक के भाई सन्नी कुमार ने बताया कि रेलवे में वह वेंडर का काम करते हैं और जोगबनी हाजी मोहल्ला में भाड़ा के मकान में रहते हैं।शाम में भाई नीरज गुप्ता छोटू के साथ जोगबनी पहुंचा था।जहां से दोनों दशहरा के कपड़े की खरीददारी के लिए विराटनगर गया था।विराटनगर से वापस लौटने के बाद जहां छोटू सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन पकड़कर वापस लौट गया।

    नीरज जोगबनी में ही रुक गया।उन्होंने बताया कि तीन चार लोग मिलकर जोगबनी हाजी मोहल्ला में एक किराया का मकान ले रखा है।जहां पांडव,धीरज और ब्रिगेश के साथ सभी सोया हुआ था।रात में बिजली कटने के बाद गर्मी के कारण पांडव,धीरज और ब्रिगेश के साथ नीरज सोने के लिए ऊपर चला गया।इसी क्रम में करीबन तीन बजे आपसी विवाद में अनमोल कुमार सिंह ने कनपटी में गोली मार दी।वह नीचे कमरे में सोया हुआ था और गोली मारने और मोबाइल के चोरी हो जाने की जानकारी धीरज ऊपर से नीचे कमरे में आकर दिया।जिसके बाद डायल 112 में फोन कर मामले की जानकारी दी गई।जिसके बाद डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और भाई नीरज कुमार गुप्ता को लेकर फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचा।जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    सन्नी ने बताया कि आरोपी अनमोल कुमार सिंह छपरा का रहने वाला है और वह कटिहार और जोगबनी में टी स्टॉल के साथ पानी का कारोबार करता है।उसी ने गोली मार दी। सूचना के बाद अहले सुबह फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा,जोगबनी थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद सहित अन्य पुलिस अधिकारी और अररिया नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद गौतम कुमार साह और भाजपा नेता शंभू प्रसाद और मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे और मामले को लेकर जानकारी ली।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

    मामले को लेकर फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने मामले की जांच करने की बात कही।मृतक के साथ सोए तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की बात कही।वहीं मौके पर मौजूद उप मुख्य पार्षद गौतम कुमार साह ने बताया कि मृतक आरएस में उनके घर के सामने रहता है और वह खरीददारी को लेकर जोगबनी पहुंचा था।जहां उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।उन्होंने मामले में दुख व्यक्त करते हुए हत्यारे की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव उन्मेष के धर्म साहित्य सत्र की बिहार के राज्यपाल ने की अध्यक्षता
    Next Article उपायुक्त ने दुर्गा पूजा में विधि-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर की बैठक, दिये कई आवश्यक निर्देश
    shivam kumar

      Related Posts

      दिल्ली कार विस्फोट मामले में अल-फलाह विश्वविद्यालय का एमबीबीएस छात्र बंगाल से गिरफ्तार

      November 15, 2025

      बिहारः शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

      November 15, 2025

      रणनीति के जादूगर की सियासी हकीकत: क्यों खाली रह गया जनसुराज का खाता?

      November 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली कार विस्फोट मामले में अल-फलाह विश्वविद्यालय का एमबीबीएस छात्र बंगाल से गिरफ्तार
      • बिहारः शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
      • बिहार का जनादेश सुशासन और विकास की जीत, जंगलराज और तुष्टीकरण खारिज: योगेंद्र प्रताप
      • बिहार चुनाव का परिणाम, वंशवाद की राजनीति के खिलाफ, विकासवाद की राजनीति को दिया जनादेश है: दीपक बंका
      • राज्यपाल और सीएम ने बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version