Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, September 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बाघमारा के जमुआटांड़ की कमला देवी की आंखों में जगी उम्मीद की रोशनी
    Top Story

    बाघमारा के जमुआटांड़ की कमला देवी की आंखों में जगी उम्मीद की रोशनी

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 15, 2025Updated:September 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मां की पुकार पर मंत्री की संवेदना और संवेदनशील हस्तक्षेप से इंसाफ की आस जगी
    बड़ा सवाल: क्या दलित महिला की न्याय की लड़ाई मुकाम तक पहुंचेगी!
    सामिद खान
    धनबाद (आजाद सिपाही)। बाघमारा प्रखंड के एक छोटे से गांव जमुआटांड़ में रहने वाली दलित महिला कमला देवी की आंखों में आज उम्मीद की एक नयी रोशनी है। वो रोशनी, जो अंधेरे में डूबती इंसाफ की लड़ाई को फिर से जगाने आयी है। यह सिर्फ जमीन की लड़ाई नहीं है, यह एक मां की पुकार है… अपने अधिकार की, अपनी अस्मिता की। कमला देवी के पिता छूनू रजवार की पुश्तैनी जमीन, वर्षों से उनके परिवार की एकमात्र उम्मीद थी। इसी जमीन पर एक छोटा-सा पीएम आवास भी बना था, जो गरीबी में एक आशियाने का काम करता था। लेकिन कुछ दबंगों की नजर जब इस जमीन पर पड़ी, तो उन्होंने बिना किसी कानूनी बंटवारे के ही कब्जा करना शुरू कर दिया। कमला देवी बताती हैं, मेरे पिताजी की जमीन खाता संख्या 88 में खतियान और पंजी-2 में दर्ज है। इसके बावजूद अजय रजवार, विजय रजवार और संजय रजवार जैसे लोग जबरन जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। यहां तक कि हमारे एकमात्र आशियाने को भी जेसीबी से गिरा दिया गया। ईंट, बालू और सीमेंट गिरा कर जबरदस्ती बाउंड्री बनाना शुरू कर दिया गया।

    न्याय की गुहार, एक्स के जरिये पहुंची सरकार तक
    कमला देवी ने जब अपनी आवाज प्रशासन तक पहुंचायी और 19 जुलाई को उपायुक्त को शिकायत सौंपी (डिस्पैच संख्या: 9975), तब भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। अवैध निर्माण जारी रहा। न्याय की यह लड़ाई अब एक थकी हुई उम्मीद में बदलती जा रही थी। तभी इस पीड़ा की गूंज झामुमो के सोशल मीडिया प्रभारी ब्रह्मदेव पासवान तक पहुंची। उन्होंने इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर उठाया और इसे राज्य सरकार तक पहुंचाया।

    मंत्री दीपक बिरुआ का ट्वीट : मां की मदद करें
    राज्य सरकार के मंत्री दीपक बिरुआ ने जब यह मामला देखा, तो तुरंत ट्वीट कर धनबाद उपायुक्त को निर्देश दिया और एक मार्मिक संदेश में लिखा : मां की मदद करें।
    यह सिर्फ एक ट्वीट नहीं था। यह एक मां की पुकार को सम्मान देने का प्रतीक बन गया। मंत्री के इस हस्तक्षेप से प्रशासन हरकत में आया और मामले की गंभीरता से जांच शुरू हुई। कमला देवी ने भावुक होकर कहा कि अब लग रहा है कि मुझे न्याय मिलेगा। मंत्री ने मेरी बात सुनी, यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मुझे भरोसा है कि मेरी जमीन मुझे वापस मिलेगी।

    अब भी जारी है निर्माण, लेकिन उम्मीदें जाग चुकी हैं
    भले ही अवैध बाउंड्री निर्माण अब भी जारी है, लेकिन कमला देवी की उम्मीद अब पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है। उन्होंने धनबाद एसडीओ से भी इस मामले में शिकायत की है और आग्रह किया है कि जमीन का बंटवारा करवाया जाये तथा अवैध कब्जा हटाया जाये।

    एक मां, एक मंत्री और एक उम्मीद
    यह कहानी सिर्फ एक महिला की न10हीं है, बल्कि उन तमाम आवाजों की है, जो वर्षों से न्याय के लिए लड़ रही हैं। मंत्री दीपक बिरुआ का संवेदनशील हस्तक्षेप यह दर्शाता है कि यदि सत्ता में बैठे लोग जनता की पीड़ा को समझें, तो परिवर्तन संभव है। कमला देवी की यह जंग अभी खत्म नहीं हुई है… लेकिन उन्होंने यह यकीन जरूर जगा दिया है कि अगर आवाज उठायी जाये, तो न्याय की सुबह जरूर आयेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleग्रामीणों का दर्द छलका : सड़क, बिजली और पानी से अब भी वंचित है सेंधा गांव
    Next Article प्रशासन की लापरवाही से यूरिया खाद के लिए तरस रहे हैं किसान
    shivam kumar

      Related Posts

      हजारीबाग में एक करोड़ के इनामी सहित तीन नक्सलियों का एनकाउंटर, मारा गया सहदेव सोरेन

      September 15, 2025

      धनबाद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SSP के आदेश पर 155 SI का स्थानांतरण

      September 15, 2025

      प्रशासन की लापरवाही से यूरिया खाद के लिए तरस रहे हैं किसान

      September 15, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • मेरा दिमाग शायद ज़रूरत से ज़्यादा तेज़ चल रहा था: फोबे लिचफील्ड
      • ला लीगा 2025-26: पहले घरेलू मैच में बार्सिलोना ने वेलेंसिया को 6-0 से रौंदा
      • प्रधानमंत्री मोदी आज पश्चिम बंगाल और बिहार के दौरे पर
      • यूक्रेन की मदद को आगे आए पोलैंड और रोमानिया, जेट विमान तैनात
      • इजराइल का गाजा शहर पर हवाई हमला, कई इमारतों में विस्फोट के बाद आग लगी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version