Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, September 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»सूर्या हांसदा एनकाउंटर पर गरजे सुदर्शन भगत, सीबीआई जांच की मांग तेज
    झारखंड

    सूर्या हांसदा एनकाउंटर पर गरजे सुदर्शन भगत, सीबीआई जांच की मांग तेज

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 11, 2025Updated:September 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लोहरदगा। भाजपा ने गुरुवार को एक दिवसीय आक्रोश प्रदर्शन का आयोजन कर आदिवासी नेता सूर्या हांसदा के कथित फर्जी एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग को फिर से जोरदार ढंग से उठाया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद सुदर्शन भगत ने कहा कि झारखंड की ठगबंधन सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और राज्य में अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है।

    सुदर्शन भगत ने आरोप लगाया कि सूर्या हांसदा को सरकार के इशारे पर रास्ते से हटाया गया, क्योंकि वह संथाल क्षेत्र में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठ का डटकर विरोध कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सूर्या हांसदा के रहते आदिवासी बेटियों और जमीनों पर हो रहे हमलों का विरोध मुखर रूप से हो रहा था, जिससे सरकार की वोट बैंक राजनीति प्रभावित हो रही थी।

    कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष विश्वजीत भारती ने कहा कि रांची के नगड़ी इलाके में आदिवासी किसानों की उपजाऊ जमीन को रिम्स-2 अस्पताल के नाम पर छीना जा रहा है, जो पूरी तरह गलत है। उन्होंने मांग की कि यदि अस्पताल बनाना है तो बंजर जमीन का चयन किया जाए, जिससे किसानों का जीवन प्रभावित न हो।

    प्रदर्शन के अंत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन बीडीओ को सौंपा, जिसमें दो मुख्य मांगें रखी गईं — सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई से निष्पक्ष जांच और नगड़ी की जमीन किसानों को लौटाने की।

    इस आक्रोश प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा के नेता, कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए। सभी ने एक सुर में सरकार की आदिवासी विरोधी नीतियों का विरोध करते हुए न्याय की मांग की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबेतला मे राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर कायर्क्रम आयोजित कई अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि….
    Next Article धनबाद के पुटकी में सबसे ज्यादा 86 मिमी बारिश, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया
    shivam kumar

      Related Posts

      सीएम हेमंत सोरेन ने सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले – युवाओं को सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता

      September 11, 2025

      भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने मोहन भागवत को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

      September 11, 2025

      बिना हथियार ड्यूटी पर तैनात IRB जवान, DGP ने जताई कड़ी नाराजगी

      September 11, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • सीएम हेमंत सोरेन ने सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले – युवाओं को सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता
      • भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने मोहन भागवत को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं
      • बिना हथियार ड्यूटी पर तैनात IRB जवान, DGP ने जताई कड़ी नाराजगी
      • “पड़ोसी प्रथम” नीति में मॉरीशस पहला स्तंभ : पीएम मोदी
      • दिल्ली में EPFO के क्षेत्रीय आयुक्त रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version