खूटी। तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि खेल के माध्यम से भी युवाओं का विकास हो सकता है। विधायक रविवार को उकड़ीमाड़ी मैदान में आयोजित हॉकी के फाइनल मैच के दौरान उपस्थित लोगों कों बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी भी रुचि खेल मे है और जितना संभव हो, तोरपा विधान सभा क्षेत्र मे पढाई के साथ खेल का स्तर मे भी सुधार करने का प्रयास रहेगा। इसके पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने पारंपरिक ढंग से विधायक का स्वागत किया। मौके पर मुखिया अनस्तसिया आईंद, मोजिर अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष रूबेन टोपनो, विधायक के निजी सहायक अरमान टोपनो सहित अन्य मौजूद थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version