रांची। झारखंड के गोड्डा जिला में सबसे अधिक 86.4 मिलीमीटर बारिश पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज की गई है।यह जानकारी मौसम विभाग ने रविवार को दी। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तर-पूर्वी और मध्यवर्ती हिस्सों में कहीं-कहीं भारी, तो कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। 16 अगस्त को उत्तर-पूर्वी और उत्तर- माध्यवर्ती भागों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की गयी है। इन इलाकों में कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।

आज रविवार की बात करें, तो रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा। भीषण गर्मी और उमस महसूस की गई। रांची में अधिकतम उमस 98 प्रतिशत तक दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे वधिक तापमान 34.9 डिग्री गोड्डा में और सबसे कम तापमान लातेहार में 20.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार को रांची में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री, जमशेदपुर में 34.6 डिग्री, डालटेनगंज में 34 डिग्री, बोकारो में 30.1 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version