मुंबई:  बॉलीवुड निर्देशक `अनीस बज्मी` फिल्म `मुबारका` बनाने जा रहे हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर डबल रोल में हैं। अर्जुन के अपोजिट इलियाना डिक्रूज और आथिया शेट्टी को लिया गया है। लेकिन खबरों की मानें तो इस फिल्म के लिए पहले सोनाक्षी सिन्हा को लिया जा रहा था, लेकिन सोनाक्षी ने अर्जुन के साथ काम करने के लिए मना कर दिया था।

दरअसल, मीडिया में आई खबरों के मुताबिक अनीस ने सोनाक्षी सिन्हा को उनकी फिल्म के लिए अप्रोच किया था, लेकिन अपने किसी कारण की वजह से सोनाक्षी ने फिल्म करने से मना कर दिया। खबरों की मानें तो सोनाक्षी के ना करने की वजह अर्जुन कपूर हैं।

बता दें कि अर्जुन और सोनाक्षी ने एक साथ पहले फिल्म `तेवर` में काम किया था जो बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। फिल्म में अनिल कपूर सिख के गेटअप में होंगे। फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी। फिल्म में अमृता सिंह भी लीड रोल में नजर आएंगी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version