Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»एयर इंडिया के ‘अराउंड द वर्ल्ड’ विमान ने रिकॉर्ड बनाया
    देश

    एयर इंडिया के ‘अराउंड द वर्ल्ड’ विमान ने रिकॉर्ड बनाया

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 21, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:  एयर इंडिया के 84 साल पूरे होने का जश्न कंपनी ने विश्व रिकॉर्ड बनाकर मनाया। एयर इंडिया के विमान ‘अराउंड द वर्ल्ड’ ने प्रशांत महासागर के रास्ते नई दिल्ली से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को तक लंबी लेकिन किफायती यात्रा पूरी की।

    एयर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अश्विनी लोहानी ने शुक्रवार को बताया कि प्रशांत महासागर के ऊपर से उड़ान भरकर सीधे सैन फ्रांसिस्को जाने वाले एयर इंडिया के पहले विमान ने सबसे लंबी उड़ान का विश्व कीर्तिमान बना दिया। उन्होंने दिल्ली वापस आने पर चालक दल के सदस्यों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया। 16 अक्तूबर को विमान प्रशांत महासागर के ऊपर से अमेरिका गया था, जबकि लौटते समय यह अटलांटिक महासागर के पारंपरिक रास्ते से आया। इस तरह दिल्ली वापस आने तक विमान ने पृथ्वी का एक चक्कर पूरा कर लिया।

    दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाते समय विमान के कैप्टन रहे रजनीश शर्मा ने बताया कि यात्रा के दौरान एक समय विमान लगातार साढ़े सात घंटे समुद्र के ऊपर से ही उड़ान भरता रहा। कहा, अब तक अमेरिका आने-जाने के लिए यूरोप के रास्ते उत्तरी अटलांटिक महासागर से गुजरना पड़ता था, क्योंकि प्रशांत महासागर के ऊपर से उड़ान के लिए परिचालन नियम नहीं थे। अगस्त में इन नियमों में बदलाव कर नये रूट की अनुमति दी गई है। जनवरी में यात्रा को इससे भी कम समय में पूरा करने की कोशिश करेंगे।

    कैप्टन रजनीश ने बताया कि इस मौसम में अटलांटिक महासागर के ऊपर से उड़ान भरने पर 16 घंटे 45 मिनट लगता है। ऐसे में करीब सवा दो घंटे समय की बचत करने के साथ 13 टन ईंधन भी बचाया जा सका। इसके अलावा उत्तरी अटलांटिक महासागर के रास्ते कुल 13 देशों के हवाई क्षेत्रों से गुजरना पड़ता है, जबकि प्रशांत महासागर के रास्ते में सिर्फ पांच देश आते हैं। लिहाजा इन देशों की सेवाओं के इस्तेमाल पर दिए जाने वाले शुल्क में भी बचत हुई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबीएसएफ ने ढेर किये सात पाकिस्तानी रेंजर, एक आतंकवादी
    Next Article शिक्षा के सत्तर साल
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    अहमदाबाद शहर में कोरोना से पहली मौत, पिछले 24 घंटे में 55 नए केस

    June 2, 2025

    राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर दी बधाई

    June 2, 2025

    प्रधानमंत्री मोदी आज वैश्विक विमानन सीईओ को करेंगे संबोधित

    June 2, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • विश्व साइकिल दिवस पर मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन
    • बिहार के सीवान में आंधी-तूफान से तबाही,सात लाेगाें की माैत, अनुग्रह राशि की घोषणा
    • हॉकी इंडिया चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 14 जून को
    • पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अनीता सुंभूरुई नहीं रहीं, शोक की लहर
    • 19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version