नई दिल्ली: ताजमहल को परिभाषित करने करने की प्रिक्रिया अभी कर रूकी नहीं है। नेताओं का विवादित बयान देने का सिलसिला लगातार जारी है।संगीत सोम, विनय कटियार, आजम खां के विवादित बयान के बाद हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने तालमहल को खूबसूरत कब्रिस्तान बताया है। उनका कहना है कि लोग इस मॉडल का घर बनाने से भी डरते है। बिल्डिंग भले ही खूबसूरत हो लेकिन है तो कब्र ही।

अनिल विज से पहले भाजपा नेता विनय कटियार ने बहस को नया मोड़ देते हुए इसे शंकर भगवान के मंदिर होने की बात कही थी। जिसे शाहजहां ने मकबरे में तब्दील कर दिया।

कटियार ने कहा था, ‘ताजमहल हिन्दू मंदिर है। जिसको तेजो महल कहा जाता था। इसके बाद आजम खां ने कहा कि ताजमहल को शिव मंदिर बताने वाले लोेग ताजमहल को उड़ा देने से भी परहेज नहीं करेंगे।

गौरतलब है कि संगीत सोम ने एक कार्यक्रम के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए विरोधियों पर निशाना साधा और कहा कि कुछ लोगों को ताजमहल का नाम हटने से बहुत दर्द हुआ है।

तीखे तेवर दिखाते हुए उन्होंने आगे कहा कि कैसा इतिहास कहा का इतिहास कौन सा इतिहास क्या वो इतिहास, जिसमें ताजमहल को बनाने वाले ने अपने बाप को कैद किया था।

क्या वो इतिहास ताजमहल बनाने वाले ने उत्तर प्रदेश और हिंदुस्तान के सभी हिंदुओं का सर्वनाश करने का काम किया था। ऐसे लोगों का अगर आज भी इतिहास में नाम होगा तो ये दुर्भाग्य की बात है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version