Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, August 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»केन्या : आज आ सकता है राष्ट्रपति चुनाव के लिए हुए पुनर्मतदान का नतीजा
    दुनिया

    केन्या : आज आ सकता है राष्ट्रपति चुनाव के लिए हुए पुनर्मतदान का नतीजा

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 30, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नैरोबी, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)| केन्या में राष्ट्रपति चुनाव के लिए हए पुनर्मतदान के नतीजे सोमवार को आने की उम्मीद है। देश के चुनाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घोषणा स्वतंत्र निवार्चन एवं सीमा आयोग (आईईबीसी) ने रविवार को की थी।

    केन्या के सर्वोच्च न्यायालय ने इससे पहले आठ अगस्त के चुनाव परिणाम को अवैध करार दिया था, जिसमें पदस्थ राष्ट्रपति उहुरु केन्याता ने जीत दर्ज की थी। उनके प्रतिद्वंद्वी विपक्षी नेता रैला ओडिंगा द्वारा चुनावों में धांधली होने की शिकायत के बाद न्यायालय ने नतीजों को अवैध घोषित किया था।

    जब आईईबीसी न्यायालय को अपने कंप्यूटर सर्वरों तक पहुंच उपलब्ध कराने में नाकामयाब रही तो उसने (न्यायालय ने) चुनाव परिणाम को धोखाधड़ी माना और 60 दिनों के भीतर फिर से चुनाव कराने के आदेश दिए थे।

    पुनर्मतदान 26 अक्टूबर को हुए, जिसका ओडिंगा की विपक्षी पार्टी ‘द नेशनल सुपर अलायंस पॉलिटिकल कोअलिएशन’ ने बहिष्कार किया।

    आईईबीसी द्वारा रविवार शाम को पेश आंकड़े केन्याता सरकार के उस दावे से मेल खाते हैं, जिसमें करीब 75 लाख मतदाताओं के मतदान में हिस्सा लेने की बात कही गई थी।

    ओडिंगा ने हालांकि कहा कि महज 35 लाख मतदाताओं ने मतदान किया है।

    ओडिंगा ने 27 अक्टूबर को सीएनएन से कहा, आप देख सकते हैं कि यह ढकोसला है। उन्होंने लोगों में केन्याता सरकार के प्रति अविश्वास को कम मतदान होने का कारण बताया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा, नहीं है राजनीतिज्ञों और सैन्य अधिकारियों में कोई मतभेद
    Next Article गुजरात की आवाजः ‘कांग्रेस को दूंगा एक मौका’, ‘कहां है विकास?’
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    धनुषा में कर्फ्यू का असर, नेपाल-भारत के बीच रेल सेवा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

    July 31, 2026

    पाकिस्तान के बलोचिस्तान में कोयला खदान दहला, विस्फोट से 34 खनिकों की दर्दनाक मौत

    July 31, 2026

    सुनसरी हिंसा के बाद नेपाल के मधेश प्रदेश में बढ़ी सतर्कता, राजविराज में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू

    July 31, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सरकार संसद में नीट परीक्षा को लेकर छात्र आंदोलन पर चर्चा को तैयार : अमित शाह
    • संसद में छात्र मुद्दों सहित सभी विषयों पर बिना शर्त चर्चा हो : पवन खेड़ा
    • छात्र आंदोलन को मिला दिल्ली में समर्थन, संसद परिसर में भाजपा सांसदों ने उठाई आवाज
    • स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड के 29 पुलिस अधिकारियों-कर्मियों को मिलेगा सम्मान
    • आमने-सामने बाइक की टक्कर में एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version