Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»(कैपिटल गेन टैक्स) के बारे में जानना चाहिए
    बिजनेस

    (कैपिटल गेन टैक्स) के बारे में जानना चाहिए

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 4, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अभिलाभ (गेन) पर कर की राशि का आंकलन और प्रबंधन कैसे किया जाए यह जानना निवेश का एक मुख्य सिद्धांत है। हम पूंजी अभिलाभ (कैपिटल गेन), कर और कर की दरों को समझ कर निवेश के परिणामों को काफी हद तक नियंत्रित कर सकते हैं। विभिन्न प्रकार के निवेशों पर कर-पश्चात रिटर्न का अध्ययन करने में पर्याप्त समय लगाने वाले निवेशक निवेश करने के लिए हमेशा सही म्यूचुअल फंड या शेयर चुनते हैं। जब चुनाव सटीक हो तो प्रदर्शन भी संतोषजनक से कहीं बेहतर होता है।

    यहां पूंजी अभिलाभ कर (कैपिटल गेन टैक्स) की वे बुनियादी बातें दी जा रही हैं जो आपको निवेश करने से पहले जान लेनी चाहिए:

    पूंजी अभिलाभ और पूंजी अभिलाभ कर – इन शब्दों के क्या अर्थ हैं

    निवेश पर मुनाफे और निवेश की गई मूल राशि के बीच का अंतर पूंजी अभिलाभ या कैपिटल गेन होता है। इसका अर्थ है कि हमने जिन आस्तियों में निवेश किया है उनका बाजार मूल्य जब बढ़ता है तो शुद्ध परिणाम पूंजी अभिलाभ होता है।

    हालांकि, टैक्स कलेक्टर लगभग सभी प्रकार के निवेशों से संबंधित पूंजी अभिलाभ में से एक निश्चित राशि ले लेते हैं। इस राशि को पूंजी अभिलाभ कर या कैपिटल गेन टैक्स कहते हैं।

    पूंजी अभिलाभ प्राप्त कब होता है?

    जब बात पूंजी अभिलाभ कर की हो, तो यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम यह पूरी तरह समझ लें कि पूंजी अभिलाभ क्या है, वह कब उत्पन्न होता है और कब प्राप्त होता है। जब तक मूल्यवर्धित प्रतिभूति बेची न जाए तब तक अभिलाभ अप्राप्त रहता है।

    प्राप्त और अप्राप्त अभिलाभ को समझने व उनमें भेद करने के लिए शेयर निवेश सर्वोत्तम उदाहरण हैं। जब हम किसी कंपनी में शेयर खरीदते हैं तो पूंजी अभिलाभ केवल तब प्राप्त होता है जब उन शेयरों को, मूल रूप से निवेश किए गए धन से अधिक मूल्य पर बेच दिया जाए।

    यहां, यह समझना बहुत महत्वपूर्ण है कि निवेश चाहे जितना भी क्यों न बढ़ चुका हो; वास्तविक अभिलाभ केवल शेयर बेचने पर ही मिलता है। इसलिए, निवेशकों को तब तक अभिलाभ कर का भुगतान नहीं करना होता है जब तक वे अभिलाभ प्राप्त न कर चुके हों और मुनाफा अर्जित न कर लिया हो।

    पूंजी अभिलाभ करों के प्रकार

    सभी पूंजी अभिलाभ एक जैसे हों या उनसे एकसा व्यवहार किया जाता हो ऐसा नहीं है। अवधि के आधार पर कर की दरों में भारी अंतर आता है। पूंजी अभिलाभ दो प्रकार का होता है – अल्पकालिक और दीर्घकालिक। निवेशक को समय निकाल कर इनका अंतर समझना चाहिए ताकि वह करों के बारे में ठीक से समझ ले और कर बचत करने के लिए तैयारी कर सके।

    1. अल्पकालिक पूंजी अभिलाभ: जब हम हमारी आस्तियों को एक वर्ष या इससे कम समय तक धारित रख कर बेच देते हैं तो उक्त निवेश से हुआ मुनाफा इस श्रेणी में आता है। इन पूंजी अभिलाभों पर साधारण आय के समान दरों पर कर लगता है।

    2. दीर्घकालिक पूंजी अभिलाभ: हमारी आस्तियों को एक वर्ष से अधिक समय तक धारित रख कर हम अभिलाभ पर लगने वाले कर की दर में कटौती सुनिश्चित कर सकते हैं। यदि सामान्य कर दर १५% से कम है तो शून्य प्रतिशत कर दर के साथ दीर्घकालिक अभिलाभ प्राप्त करना संभव है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसावधि जमाएं बनाम म्यूचुअल फंड
    Next Article फ्लॉप हुई नीतीश की महत्वाकांक्षी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, ये हैं आंकड़े!
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    सेबी का अमेरिकी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म जेन स्ट्रीट के खिलाफ सख्त एक्शन, स्टॉक मार्केट में कारोबार पर लगी रोक

    July 4, 2025

    दो दिन की तेजी के बाद सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक

    July 4, 2025

    शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट

    July 4, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दिल्ली प्रीमियर लीग सीजन 2 के लिए डीडीसीए ने जारी किए खिलाड़ियों की नीलामी के नियम
    • महिला यूरो 2025: स्पेन ने पुर्तगाल को 5-0 से रौंदा, इटली ने बेल्जियम को 1-0 से हराया
    • सेब का उत्पादन बढ़ाने के लिए कश्मीर में स्वच्छ पौध केंद्र स्थापित करेगी केंद्र सरकार
    • देश की प्रगति के लिए मजबूत बंदरगाह जरूरी : शांतनु ठाकुर
    • राष्ट्रपति ने किया डूरंड कप 2025 की ट्रॉफियों का अनावरण
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version