साहेबगंज (झारखंड)। यहां एक महिला ने पांच लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार बरहरवा-साहेबगंज रेलखंड पर लोकल ट्रेन में उसके साथ बीती रात गैंगरेप किया गया। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए बरहरवा स्वास्थ्य केंद्र में भेजा है। आरोपियों के पहचान की कोशिश जारी…
– पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट किया जाएगा।
– महिला की उम्र लगभग 45 साल के आसपास की बताई जा रही है। महिला गया – रामपुरहाट पैसेंजर ट्रेन में सवार थी।
– पीड़िता ने इस संबंध में बरहरवा रेल पुलिस को जानकारी दी है। महिला गोड्डा जिले के लालमटिया की रहने वाली है।
Share.

Comments are closed.

Exit mobile version