एक पाकिस्तानी महिला की परिवार ने उसकी मर्जी के खिलाफ शादी कर दी थी। शादी से नाराज महिला ने अपने प्रेमी और आंटी के साथ मिलकर किया ऐसा काम जान कर आप भी रह जाएंगे हैरान।
एक पाकिस्तानी महिला ने अपने पति समेत परिवार के सभी सदस्यों को लस्सी में जहर मिलाकर पिला दिया। इस घटना में महिला के पति समेत 13 लोगों की मौत हो चुकी है।

घटना पाकिस्तान के मुजफ्फरगढ़ के दौलतपुर क्षेत्र का है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ओवैस अहमद ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि, सितंबर में महिला की उसके परिवार ने उसकी मर्जी के खिलाफ शादी कर दी थी। जिससे नाराज महिला ने अपने प्रेमी के कहने पर ये कदम उठाया। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसपर अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करने का मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने कहा कि, आरोपी आसिया बीबी ने पिछले हफ्ते दूध में जहर मिलाकर अपने पति की हत्या की साजिश रची, लेकिन पति ने दूध पीने से मना कर दिया। जिसके बाद अपनी साजिश को विफल होता देख उसने लस्सी में जहर मिलाकर पति समेत पूरे परिवार को दे दिया।अहमद ने बताया कि जहरीली लस्सी पीने से अबतक पति समेत 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 14 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले में आसिया बीबी, एक आदमी और उसकी आंटी को हत्या में साथ देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि जो आदमी गिरफ्तार किया गया है उसे आसिया का कथित प्रेमी माना जा रहा है और उसकी आंटी ने हत्या की साजिश रचने में उसकी सहायता की थी।बता दें कि रूढ़िवादी पाकिस्तान में जबरन और बाल विवाह का मामला समान्य है, खासकर ग्रामीण और गरीब क्षेत्रों में अक्सर ऐसी घटनाएं होती है। यहां की महिलाएं दशकों से अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहीं हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version