Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पुलिस रिमांड पर हनीप्रीत के वकील बोले-नहीं बनता देशद्रोह केस
    Top Story

    पुलिस रिमांड पर हनीप्रीत के वकील बोले-नहीं बनता देशद्रोह केस

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 4, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हरियाणा पुलिस ने जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत को कोर्ट में पेश किया। इस सुनवाई के दौरान हरियाणा पुलिस के वकील ने हनीप्रीत का मोबाइल बरामद करने के लिए 14 दिनों की रिमांड मांगी। वहीं हनीप्रीत के वकील ने कोर्ट को कहा कि उनके मुव्विकल पर देशद्रोह का केस नहीं बनता है।

    आपको बता दें कि मंगलवार पंजाब के जिरकपुर-पटियाला रोड से गिरफ्तार किया था। गुरमीत राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद हुई हिंसा के सिलसिले में वांछित हनीप्रीत एक माह से ज्यादा समय से फरार थीं। जेल में बंद हनीप्रीत की पहली रात रो-रोकर गुजरी।

    हनीप्रीत भटिंडा में ही पिछले काफी समय से छुपी हुई थी। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने बताया कि प्रियंका तनेजा उर्फ हनीप्रीत को जिरकपुर-पटियाला रोड से गिरफ्तार किया गया। महिला पुलिस अधिकारी समेत कई अधिकारियों ने हनीप्रीत से पूछताछ की लेकिन कुछ भी उगलवाने में नाकाम रही।

    पंचकुला में पत्रकारों से बात करते हुए पुलिस आयुक्त एएस चावला ने बताया कि एसआईटी प्रभारी (मुकेश कुमार) ने उसे पंजाब में जिरकपुर-पटियाला रोड से गिरफ्तार किया। उसे हिंसा की घटनाओं के सिलसिले में पूछताछ के लिए पंचकूला लाया गया है। चावला ने बताया कि (25 अगस्त को राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद) हिंसा में उसकी भूमिका की जांच की जाएगी। फरारी के दौरान जिसने उसे शरण दी या समर्थन दिया, उनको भी पेश किया जाएगा। उसे (पंचकुला में) एक अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा और हम उसकी पुलिस हिरासत मांगेंगे। चावला ने यह भी कहा कि हनीप्रीत के साथ एक और महिला थी। उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

    एसयूवी में सफर कर रही थी हनीप्रीत
    उन्होंने बताया, “हनीप्रीत एक इन्नोवा एसयूवी में सफर कर रही थी और उसके साथ एक और महिला थी। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस को भी इस गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी गई है।

    पत्रकारों ने जब पूछा कि हनीप्रीत को कहां रखा गया है तो चावला ने कहा कि ये सभी अभियान के ब्योरे हैं जिन्हें मैं साझा नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता 25 अगस्त को राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद हुई हिंसा के संबंध में हनीप्रीत से पूछताछ करना है। उन्होंने कहा कि जब हम विस्तार से उससे पूछताछ करेंगे कि किस ने किस का समर्थन किया, किस ने गुनाह किया, किन जगहों पर वह छिपी और किसने उसे शरण दी तो ये सारी चीजें सामने आएंगी। उन्होंने एक सवाल पर कहा कि राम रहीम का एक रिश्तेदार सियासतदान है, वह भी जांच के दायरे में आएंगे। गिरफ्तारी से कुछ ही समय पहले हनीप्रीत दो निजी टीवी चैनलों पर आई थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंद्रीय कर्मचारियों के के लिए बड़ी खुशबरी
    Next Article अरुण शौरी का मोदी सरकार पर हमला,
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    टोल प्लाजा पर अवैध वसूली का आरोप, हम पार्टी ने DC को सौंपा मांग पत्र

    June 22, 2026

    अंधविश्वास पर भारी पड़ी इंसानियत: दो दिनों तक घर में पड़ा रहा शव, पुलिस की सूझबूझ से थमा दो गांवों का विवाद

    June 22, 2026

    आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत

    June 22, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • टोल प्लाजा पर अवैध वसूली का आरोप, हम पार्टी ने DC को सौंपा मांग पत्र
    • आजसू के 41वें स्थापना दिवस पर सुदेश महतो से मिले वरिष्ठ नेता, दी बधाई
    • एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर बिहार में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार
    • प्रधानमंत्री मोदी समेत कई राजनेताओं ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को दी जन्मदिन की बधाई
    • पाकिस्तान के लिए जासूसी मामले में गिरफ्तार मुश्ताक की पुलिस रिमांड तीन दिन बढ़ी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version