पटना.संध्या (काल्पनिक नाम) अपने भाई की ससुराल घूमने आयी थी। नवमी पूजा के दिन मां के दर्शन के लिए वो निकली। पूजा पंडाल घूमने में उसे देर हो गयी। इसका जब उसे ध्यान आया तो वो तेजी से अपने घर के लिए निकल पड़ी। वो मेला से अभी कुछ ही दूर आगे बढ़ी थी कि कुछ लफंगों की उसपर नजर पड़ गयी। वो उसके साथ जबरन रेप किया और इसका वीडियो उसने वायरल कर दिया। ये घटना बिहार के मुजफ्फरपुर की है। क्या है मामला…
– बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है।
– ये घटना शुक्रवार(29 सितंबर) की रात का है, लेकिन रविवार की सुबह इस मामले में कटरा थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
– पुलिस सूत्रों का कहना है कि दुर्गा पूजा में अपने भाई के ससुराल एक लड़की घूमने आयी थी।
-नवमी के दिन लड़की दुर्गा पूजा घूमने के लिए निकली।
-घूमने के क्रम में उसे समय का ख्याल नहीं रहा और रात के दस बज गए।
-जब उसे समय का ख्याल आया तो वो अपने घर लौटने लगी।
– घर के लिए जब वो लौट रही थी तो कुछ लफंगे उसके पीछे पड़ गए।
सुनसान में ले जाकर लड़की के साथ किया दुष्कर्म
– लड़की को सुनसान में अकेले पाकर लफंगों ने लड़की को दबोच लिया।
– लड़की ने फिर भी लड़कों को दांत काटकर वहां से फरार हो गयी।
-लेकिन, लफंगों ने उसे दबोच लिया और खेत में ले जाकर उसके साथ सामूहिक रुप से दुष्कर्म किया।
– लड़कों के दुराचार से लड़की बेहोश हो गयी।
– जब उसे होश आया तो वो अपने घर जाकर सारी कहानी बतायी।
Share.

Comments are closed.

Exit mobile version