बिहारः राज्य में बाल विवाह के खिलाफ अभियान की शुरुआत को अभी दो दिन ही बीते हैं कि अभियान की धज्जियां उड़ाता हुआ एक मामला सामने आया है। यह मामला राजधानी से कुछ किलोमीटर दूर स्थित बख्तियारपुर का है।
जानकारी के अनुसार, उपमुखिया ने गांव में रहने वाली एक 11 साल की मासूम को अगवा करवाकर उसका बाल विवाह करवा दिया। इतना ही नहीं उसने लड़की के पिता से एक पेपर पर उनके अंगूठे का निशान भी ले लिया था।
मामला मीडिया के माध्यम से सामने आया तो पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए किडनैपिंग का एफआईआर दर्ज किया। पुलिस ने उपमुखिया और मासूम को अगवा करने वाले लड़के लोकेश सहित 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।