मोकामा(पटना)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपनी सरकार के पिछले तीन साल के प्रदर्शन का बचाव करते हुए कहा कि अब आलोचक भी उनकी उपलब्धियों को स्वीकार करने लगे हैं। मोदी ने 3031 करोड़ रूपये की लागत वाली चार सड़क और पुल परियोजनाओं तथा 738 करोड़ रूपये की सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के कार्यारंभ समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व में सरकार चुनाव को ध्यान में रखकर किसी योजना का शिलान्यास करती थी लेकिन उनकी सरकार वादों में नहीं बल्कि काम में विश्वास रखती है । उन्होंने कहा कि अब केन्द्र सरकार सिर्फ विकास योजनाओं का शिलान्यास नहीं करती है बल्कि उन योजनाओं को पूरा करने के लिए धन का भी प्रबंध करती है ताकि योजना समय पर पूरी हो सके। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आभारी हैं कि वह बिहार में केन्द्र की योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू कर रहे हैं और जब कोई बाधा आती है तो वह उसे दूर भी करते हैं । उन्होंने कहा कि अब केन्द्र और बिहार सरकार कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रही है तथा इसका परिणाम भी दिखने लगा है ।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



