Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»रेलवे टेंडर घोटाला: CBI ने लालू यादव और बेटे तेजस्वी को भेजा समन
    बिहार

    रेलवे टेंडर घोटाला: CBI ने लालू यादव और बेटे तेजस्वी को भेजा समन

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 3, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    “सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने मंगलवार को रेलवे होटल टेंडर मामले में राष्ट्रीय जनता दल…”

    सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने मंगलवार को रेलवे होटल टेंडर मामले में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और बेटे तेजस्वी यादव को एक बार फिर समन जारी किया है। सीबीआई ने इस मामले में पूछताछ के लिए लालू यादव को 5 और तेजस्वी यादव को 6 अक्टूबर को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। इससे पहले सीबीआई ने दोनों को 3 और 4 अक्टूबर को पेश होने के लिए कहा था।

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, सीबीआई ने लालू यादव को पांच अक्टूबर को और तेजस्वी यादव को छह अक्टूबर को तलब किया है। इससे पहले लालू यादव और तेजस्वी यादव ने सीबीआई मुख्यालय आने में असमर्थता जताई थी।

    इससे पहले रेलवे टेंडर घोटाले के आरोपों में घिरे बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सीबीआई से और वक्त मांगा था। तेजस्वी को सीबीआई के सामने पेश होना था, मगर वे नहीं पहुंचे थे। तेजस्वी के वकील ने सीबीआई कोर्ट में पेश होकर दो हफ्ते का वक्त मांगा था।

    वहीं, लालू प्रसाद यादव ने भी सीबीआई से दो हफ्ते का और समय मांगा था।

    बता दें कि लालू यादव पर यूपीए सरकार में रेल मंत्री रहने के दौरान आईआरसीटीसी के दो होटलों का ठेका पटना के एक कारोबारी को देने और उसके बदले जमीन लेने का आरोप है। होटल टेंडर मामले में सीबीआई ने इंडियन पेनल कोड की धारा 120बी (आपराधिक साजिश), धारा 420 (धोखाधड़ी) और भ्रष्टाचार से जुड़ी अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।

    इस मामले में लालू यादव और तेजस्वी यादव के अलावा बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी पर भी आरोप है।

    इससे पहले आय से अधिक संपत्ति के मामले को लेकर सीबीआई ने लालू के पटना स्थित आवास पर छापेमारी भी की थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदीवाली पर्व के अवसर पर रेल प्रशासन 32 विशेष ट्रेन चलाएगी
    Next Article ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर ब्रैड हॉग बोले- 46 में संन्यास, बिलकुल नहीं
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    आजसू के 41वें स्थापना दिवस पर सुदेश महतो से मिले वरिष्ठ नेता, दी बधाई

    June 22, 2026

    एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर बिहार में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

    June 22, 2026

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नारा लगाने को लेकर तकरार: मोरहाबादी मैदान में आमने-सामने आए इरफान अंसारी और सीपी सिंह

    June 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • टोल प्लाजा पर अवैध वसूली का आरोप, हम पार्टी ने DC को सौंपा मांग पत्र
    • आजसू के 41वें स्थापना दिवस पर सुदेश महतो से मिले वरिष्ठ नेता, दी बधाई
    • एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर बिहार में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार
    • प्रधानमंत्री मोदी समेत कई राजनेताओं ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को दी जन्मदिन की बधाई
    • पाकिस्तान के लिए जासूसी मामले में गिरफ्तार मुश्ताक की पुलिस रिमांड तीन दिन बढ़ी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version