भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजों में पार्टी को मिली करारी हार पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीटर पर कांग्रेस को जीत की बधाई देते हुए पार्टी पर तंज कसते हुए एक के बाद एक छह ट्वीट किए हैं।
भाजपा सांसद ने ट्वीट करते हुए कहा है कि जैसी उम्मीद थी, गुरदासपुर उपचुनाव में पार्टी को करीब दो लाख वोटों के अंतर से अपमानजनक हार मिली। उन्होंने ट्वीट पर लिखा कि उन्हें पहले से हार की उम्मीद थी क्योंकि लोकप्रिय और महान स्वर्गीय विनोद खन्ना के करीबी को उप चुनाव का टिकट नहीं दिया गया। गुरदासपुर की संसदीय सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार ने भाजपा के उम्मीदवार को दो लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया। आपको बात दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद खन्ना के निधन के कारण ये सीट खाली हुई थी।