कराचीः पाकिस्तान में मिट्टी की एक दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है मरने वालों में 7 लड़कियां और 2 लड़के शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, घटना पाकिस्तान के सुक्कुर जिले की है। बच्चे मिट्टी की दीवार के पास खेल रहे थे, तभी दीवार गिर गई। इस दौरान दो बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि यह घटना गुलाम सरवर शमबानी गांव में गुरुवार को हुई। बच्चों की उम्र चार से 12 साल के बीच बताई जा रही है। सुक्कुर संभाग के आयुक्त रफीक अहमद बुरिरो ने बताया कि मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि जिस समय घटना हुई, उस समय 11 बच्चों का एक समूह मिट्टी के घर के नजदीक खेल रहा था। उन्होंने बताया कि दो घायलों को अस्पताल ले जाया गया है और उनकी हालत में सुधार है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version