Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, August 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मुट्ठी भर लोग देश को कर रहे हैं कमजोर : रघुवर
    Top Story

    मुट्ठी भर लोग देश को कर रहे हैं कमजोर : रघुवर

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 1, 2018Updated:October 1, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। लोकमंथन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि मुट्ठी भर लोग राष्ट्रवाद और भारत की मूल भावना को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी ने देश के महापुरुषों का अपमान किया है। वामपंथी इतिहासकारों ने भारत की छवि को गलत तरीके से रखने का काम किया है। लोकमंथन सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को नयी दिशा देगा। उन्होंने कहा कि सभी धर्म एक जैसा है। हिंदू धर्म सभी धर्म की इज्जत करता है। हिंदू धर्म कभी यह नहीं कहता कि वह सबसे अच्छा है। जबकि इसाइयत और इस्लाम दावा करता है कि हमारा धर्म सबसे अच्छा है। हम धरती को मां कहते हैं, धरती के साथ मां और बेटे का संबंध सिर्फ भारत में है। उन्होंने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम को विस्तार देने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत का

    लोक जीवन नृत्य, गीत और संगीत से परिपूर्ण है। आदिवासियों का इतिहास हजारों साल पुराना है। देश को आगे समृद्ध करने में जनजाति समाज का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि समाज को तोड़नेवाली शक्तियां आज पहले से ज्यादा सक्रिय हैं। सारा समाज अपना है, यह भाव जगाना है। आदिवासियों को बहला फुसला कर उनका धर्मांतरण कराया जाता था। हमने धर्मांतरण कानून बनाया। अब जबरन धर्मांतरण कराने पर एक लाख का जुर्माना और चार साल की कैद का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए सरना-मसना स्थल की घेराबंदी करायी जा रही है।

    झारखंड में शिक्षा और रोजगार के लिए योजना बनाकर क्रियान्वयन किया जा रहा है। साढ़े तीन साल में 32 लाख युवाओं को रोजगार या स्वरोजगार से जोड़ा गया है। आदिम जनजाति को नौकरी में दो प्रतिशत का आरक्षण दिया जा रहा है। घर-घर तक डाकिया योजना के तहत राशन पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय मंत्र से प्रेरणा लेकर झारखंड सरकार काम कर रही है। महिलाओं को मकान या जमीन एक रुपये में रजिस्ट्री करायी जा रही है। अब तक एक लाख महिलाओं को इसका लाभ मिला है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 48 हुआ
    Next Article जहरीली शराब से फिर रांची में पांच की मौत
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में मुठभेड़, पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया, एसएलआर राइफल बरामद

      August 13, 2025

      दुर्गा पूजा के लिए भूमिपूजन 16 अगस्त को

      August 13, 2025

      झारखंड के धनबाद में सबसे अधिक 102 मिमी बारिश रिकॉर्ड

      August 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सपा विधायकों ने चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के समक्ष दिया धरना
      • आईएमए बरेली में चुनावी सरगर्मियां तेज, 21 सितंबर को होगा मतदान
      • ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कवि सम्मेलन 15 अगस्त को
      • तृणमूल नेता विभाष का नया कारनामा: फर्जी थाना ही नहीं, चला रहा था ‘फर्जी अदालत’ भी
      • जलपाईगुड़ी में भारी बारिश से मिट्टी की दीवार ढही, भाई–बहन की मलबे में दबकर मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version