Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»जहरीली शराब से फिर रांची में पांच की मौत
    Top Story

    जहरीली शराब से फिर रांची में पांच की मौत

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 1, 2018Updated:October 1, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद अवैध शराब कारोबारियों पर लगाम नहीं लग पा रही है। रांची में जहरीली शराब ने एक बार फिर मौत का कहर बरपाया है। ताजा मामला राजधानी रांची का है, जहां हातमा बस्ती में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गयी। अभी कई लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। एक ही बस्ती के पांच लोगों की मौत के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बीमार को जल्द से जल्द अस्पताल भेजा गया। बस्तीवाले शवों का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। पुलिस ने दाह संस्कार से रोका और कहा, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार। बस्ती के लोगों ने बताया कि सभी लोगों ने शनिवार को देसी शराब का सेवन किया था। इसके बाद रात से सबकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गयी और रात भर में ही चार लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक की मौत रविवार को अस्पताल में हुई। एडीजी आरके मल्लिक भी हातमा बस्ती में जांच करने पहुंचे। बता दें कि पिछले साल भी जहरीली शराब पीने से 18 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद मामले पर खूब राजनीति भी हुई थी।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद  स्थिति स्पष्ट : डीसी
    जहरीली शराब पीने से हुई पांच लोगों की मौत से प्रशासन में भी हड़कंप है। इधर डीसी राय महिमापत रे ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण साफ हो सकता है।
    बस्ती में लगा मेडिकल कैंप
    डीसी ने हातमा बस्ती के सभी घरों में अधिकारियों को हेल्थ चेकअप करने का निर्देश दिया। मेडिकल की टीम लोगों की जांच में दिन भर लगी रही। एसएसपी अनीश गुप्ता ने कहा कि सभी पहलू पर जांच कर रहे हैं।
    मृतकों की सूची
    ’पिंटू ठाकुर- 30 साल
    ’अशोक मिर्धा- 60 साल
    ’विजय मिर्धा-40 साल (सीएम आवास में कार्यरत)
    ’बिल्लू मिर्धा-50 साल
    ’पारस ठाकुर-70 साल

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुट्ठी भर लोग देश को कर रहे हैं कमजोर : रघुवर
    Next Article आतंकवाद के लिए आएसएस जिम्मेदार है: पाकिस्तान
    azad sipahi desk

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version