Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»आखिर सात मौत के बाद क्यों जागा प्रशासन
    Top Story

    आखिर सात मौत के बाद क्यों जागा प्रशासन

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 4, 2018Updated:October 4, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सवाल सुनते ही असहज हो गये मंत्री और अधिकारी
    रांची। हातमा में जहरीली शराब की वजह से सात लोगों की मौत के बाद पूरा प्रशासनिक अमला हातमा में कैंप किये हुए है। बुधवार को राज्य के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, नगर आयुक्त मनोज कुमार, मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय हातमा पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
    हातमा में जहरीली शराब में सात लोगों की मौत के बाद प्रशासन की गहरी नींद टूट चुकी है। मुख्यमंत्री आवास के नजदीक बस्ती में अवैध शराब का कारोबार कई सालों से फल-फूल रहा था, लेकिन पुलिस-प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। आखिरकार जहरीली शराब ने सात लोगों की जान ले ली। नगर विकास मंत्री सीपी सिंह के सामने एक महिला ने जब यह सवाल पूछ दिया कि सात लोगों की मौत के बाद में आखिर क्यों जागा प्रशासन, तो मंत्री जी असहज हो गये।
    बस्ती के लोगों का, खास कर महिलाओं का यह कहना है कि अगर प्रशासन पहले ही चेत गया होता, तो सात लोगों की जान नहीं गयी होती।
    मौके पर शराब कांड के शिकार हुए मृतकों के परिजन भी पहुंचे थे। उनमें से कई लोगों ने गुहार लगायी कि उनके पास तेरहवीं के लिए भी पैसे नहीं है। इसके बाद नगर विकास मंत्री ने सभी मृतक के परिजनों को रविवार को आवास पर बुलाया और कहा कि वह अपने पॉकेट से तेरहवीं के लिए पैसे देंगे। जहरीली शराब के शिकार लोगों में वैसे लोग भी शामिल हैं, जो अपने घरों के एकलौते कमाऊ सदस्य थे। मंत्री ने वैसे परिवार के एक सदस्य को नगर निगम में सफाई कर्मचारी की नौकरी देने का भरोसा दिलाया है।
    शराबबंदी की तरफ बढ़ रहा झारखंड
    इस दौरान नगर विकास मंत्री ने कहा कि झारखंड धीरे-धीरे शराबबंदी की ओर बढ़ रहा है। आज लोगों को लाइन में खड़ा होकर शराब की खरीदारी करनी पड़ रही है। हालांकि वहां पर मौजूद लोगों को यह समझ में नहीं आया कि आखिर किस रास्ते से झारखंड में शराबबंदी की जा रही है।
    उत्पाद विभाग को करनी चाहिए कार्रवाई
    मंत्री सीपी सिंह के अनुसार शराब के अवैध कारोबार को रोकने के लिए उत्पाद विभाग को आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए, जो उनके द्वारा नहीं की जा रही है। अगर उत्पाद विभाग और प्रशासन सजग रहता, तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती। हालांकि इसके लिए समाज को भी आगे आना पड़ेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकिसान हित में लगातार काम कर रही सरकार: भाजपा
    Next Article साइबर क्राइम झारखंड के लिए बड़ी चुनौती : सीएम
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड शराब घोटाला: छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को एसीबी ने किया गिरफ्तार

      June 19, 2025

      रांची और पटना में नीट पेपर लीक मामले में इडी की छापेमारी

      June 19, 2025

      जलजमाव से रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द और मार्ग परिवर्तित

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
      • प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
      • जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी
      • रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए
      • राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version