Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»KBC 10 को मिली पहली करोड़पति बिनीता जैन
    Top Story

    KBC 10 को मिली पहली करोड़पति बिनीता जैन

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 3, 2018Updated:October 3, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : टेलीविजन इतिहास के सबसे पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति को आखिर इस सीजन का पहला करोड़पति मिल गया है। असम की गुवाहटी निवासी बिनीता जैन ने 14वें सवाल का सही जवाब देकर एक करोड़ की राशि जीती है। उन्होंने सात करोड़ के सवाल का भी सही जवाब दिया, हालांकि जवाब देने से पहले ही उन्होंने खेल से क्विट कर लिया था। इसकी वजह से उन्हें एक करोड़ से ही संतोष करना पड़ा।
    कौन बनेगा करोड़पति (सीजन 10) में मंगलवार को असम की बिनीता जैन से अमिताभ बच्चन ने एक करोड़ के लिए सवाल किया कि भारत में किस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट की 13 जजों की सबसे बड़ी पीठ ने किया था। इस सवाल का सही जवाब था डी केशवानंद भारती मामला, जिसका बिनीता ने सही जवाब देते हुए एक करोड़ रुपए जीत लिए। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने वह सवाल किया, जिसका इंतजार पूरा देश दिल थामकर कर रहा था, जी हां सात करोड़ का सवाल था 1867 में किसने पहले स्टॉक टिकर का अविष्कार किया था इसके ऑप्शन थे- ए एडवर्ड कैलेहन, बी थॉमस एडसिन, सी डेवडि गेस्टेटनर औ डी रॉबर्ट वार्कले। इसका जवाब दिए बिना बिनीता ने क्विट कर दिया। हालांकि इसके बाद विनीता ने एडवर्ड कैलेहन जो जवाब दिया था वह बिल्कुल सही था।

    एक करोड़ जीतने वाली पांचवीं महिला
    केबीसी के इतिहास में बिनीता जैन पांचवीं महिला होंगी जो 14 सवालों का सही जवाब देकर एक करोड़ रुपये जीतने जा रही हैं। केबीसी के इस सीजन में भागलपुर के टिकट परीक्षक सोमेश कुमार चौधरी और गुजरात के ग्राफिक डिजाइनर संदीप सावलिया सबसे ज्यादा 25-25 लाख रुपये जीत चुके हैं। गुवाहाटी के अष्टगांव में रॉयल एनक्लेव की रहवासी बिनीता से पहले चार महिलाएं केबीसी में एक-एक करोड़ रुपये जीत चुकी हैं।

    शिक्षक हैं बिनीता
    असम के गुवाहाटी की रहने वाली बिनीता ने हॉट सीट पर बैठने के बाद शो के एंकर और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ अपने जीवन के दुखद पहलुओं को साझा किया। दो बच्चों की मां बिनीता ने बताया कि फरवरी साल 2013 में बिजनेस ट्रिप पर विदेश गए उनके पति आज तक घर नहीं लौट पाए हैं। बाद में पता चला कि उनके पति का आतंकियों ने अपहरण कर लिया था। पति के साथ हुई घटना के बाद बिनीता बेहद टूट चुकी थी। इसक बाद पेशे से टीचर बिनीता ने छात्रों को ट्यूशन देना शुरू किया। सात छात्रों के साथ शुरुआत करने वाली बिनीता आज 125 छात्रों को अंग्रेजी और सामाजिक अध्ययन विषय पढ़ा रही हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभीमा कोरेगांव केस: गौतम नवलखा को राहत देने के खिलाफ SC जाएगी MH सरकार
    Next Article विंडीज के खिलाफ भुवनेश्वर-बुमराह को खेलना चाहिए था: गावसकर
    azad sipahi desk

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version