कोडरमा। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक डॉ एम तमील वाणन के कार्यालय कक्ष में दुर्गा पूजा को लेकर विधि व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए बैठक की गयी। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को यातायात व्यवस्था सूचारू रूप से बनाये रखने के लिए बैरिकेडिंग लगाने का निर्देश दिये। बेलाटांड एवं अड्डी बंगला एरिया में विशेष गश्ती दल, पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया गया। आॅटो संघ के अध्यक्ष को निर्देश दिया कि एरिया के आधार पर सभी आॅटो का नंबरिंग करें। सभी पूजा पंडाल का भौतिक सत्यापन करते हुए वोलेंटियर को पंडालों के आस-पास रखने का निर्देश दिया गया। मेला में किसी प्रकार की कोई विवाद न हो इसके लिए विधि व्यवस्था में लापरवाही न बरतने का सख्त निर्देश दिया गया। मौके पर कांति देवी नगर पंचायत अध्यक्ष कोडरमा, प्रकाश राम अध्यक्ष नगर परर्षद झुमरी तिलैया, प्रभारी डिटीओ संतोष कुमार सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत कोडरमा, एसडीपीओ ओमप्रकाश, सभी थाना प्रभारी, यातायात निरीक्षक उपस्थित थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.


