डोमचांच। नगर पंचायत क्षेत्र में शुक्रवार को शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने नगर विकास विभाग की कई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत थाना के समीप, तेतरियाडीह, नीमडीह, ढ़ाब रोड़ में पीसीसी का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर शिक्षामंत्री डॉ नीरा यादव ने कहा कि क्षेत्र का विकास करना उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिल सके। एक-एक कर क्षेत्र की समस्याओं को दूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आप लोग क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी दें, समस्याओं का अवश्य निराकरण किया जायेगा। विकास कार्यों की जानकारी देते हुए यह भी कहा कि जिले में विकास की कई योजनाएं चल रही हैं और शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क की स्थिति पहले से बेहतर हुई है।

मौके पर मुख्य रूप से डोमचांच नगर अध्यक्ष राजकुमार मेहता, उपाध्यक्ष पप्पू मेहता, वार्ड पार्षद आशा देवी, गुड़िया देवी, संजय सिंह, मुकेश कुमार, मुकेश रजक, आरती देवी, सुनीता देवी, नीलकंठ मेहता, बसंत मेहता, प्रवीण कुमार, राजेश साव, दीपक कुमार, रंजन साव, सुरेश विश्वकर्मा, पंकज सिंह उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version