रांची। भाजपा ने केंद्रीय कैबिनेट के उस निर्णय का स्वागत किया है, जिसमें रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को बढ़ाने का निर्णय लिया गया। प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व में ही घोषणा की थी कि उनकी सरकार किसानों को कम से कम अपनी लागत का 50% से अधिक लाभ दिलायेगी। आज का ये बड़ा कदम इसी उद्देश्य aकी पूर्ति के लिए उठाया गया है। शाहदेव ने कहा कि इसी के अंतर्गत गेहूं के समर्थन मूल्य में 6% की वृद्धि हुई है, जिससे किसानों को 62635 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होगी। गेहूं का समर्थन मूल्य 105 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया गया है। न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर केंद्र सरकार ने किसानों की प्रगति के लिए एक बहुत बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की पूर्व की कांग्रेस सरकारों ने किसानों को वोट बैंक के रूप में प्रयोग किया था। लेकिन मोदी सरकार ने पहली बार किसानों के लिए इतना बड़ा कदम उठाकर उनकी प्रगति के लिए अपनी सकारात्मक सोच दिखायी है।
किसान हित में लगातार काम कर रही सरकार: भाजपा
Previous Articleसमय पर काम हो यही प्राथमिकता है : राकेश प्रसाद
Next Article आखिर सात मौत के बाद क्यों जागा प्रशासन