Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»हेमंत की संघर्ष यात्रा का रूट बदला गुमला के कार्यकर्ता हुए नाराज
    Breaking News

    हेमंत की संघर्ष यात्रा का रूट बदला गुमला के कार्यकर्ता हुए नाराज

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 31, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गुमला। हेमंत सोरेन द्वारा पूरे झारखंड में की जा रही है संघर्ष यात्रा गुमला में पूरी तरह फेल हो गया। इस कार्यक्रम में गुमला में झारखंड मुक्ति मोर्चा कई गुटों में बंटा नजर आया। हैरत की बात तो यह है कि हेमंत सोरेन ने अपने समर्थकों की परवाह नहीं करते हुए कार्यक्रम स्थल नहीं जा कर सीधे परिसदन जा पहुंचे। और कार्यकर्ता परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में इंतेजार करते रहे गये। कुल मिला कर यह कहना गलत नहीं होगा कि झामुमो के जिला कमेटी की सारी तैयारियां धरी के धरी रह गयी और हेमंत सोरेन ने जिला कमेटी के कार्यक्रम को सिरे से नकार दिया। जबकि पालकोट रोड में शारदा कॉम्प्लेक्स के समीप झामुमो के नये सदस्य के रूप में सम्मिलित हुए इमरान आलम के स्वागत स्टॉल के पास हेमंत रुके। और तेज बारिश के बावजूद इमरान के हाथों माला पहनाएं जाने को स्वीकार किया। साथ ही इमरान के साथ वहां मौजूद इमरान के सैकड़ों समर्थकों का अभिवादन भी किया।

    उसके बाद उनका स्वागत मेन रोड में मुस्लिम युवा मंच की ओर से होना था। मगर वो इस स्टाल में भी नहीं पहुंचे और तयशुदा रूट से हट कर सीधे थाना रोड की ओर बढ़ गये। मुस्लिम मंच के खुर्शीद आलम ने भूषण तिर्की पर आरोप लगाया है कि झामुमो में उनके बढ़ते वर्चस्व को देखकर झामुमो के जिलाध्यक्ष भूषण तिर्की काफी भयभीत हैं। और हेमंत सोरेन के काफिले को उनके स्वागत स्टाल की ओर न ले जाकर थाना रोड की ओर मोड़ दिया। इसलिये मुस्लिम युवा मंच ने भूषण तिर्की को बहिष्कार की धमकी भी दी है। हेमंत सोरेन ने जिला कमेटी के कार्यक्रम का पूरी तरह नजरअंदाज किया और कार्यक्रम में काफी संख्या में दीदार करते कार्यकर्ताओं को भी मायूस किया। हेमंत सोरेन के कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंचने के कारण जिला कमेटी के कार्यकर्ता भी मायूस और नाराज नजर आये। कुल मिलाकर झारखंड मुक्ति मोर्चा इस कार्यक्रम के बाद जिला कमेटी बिल्कुल बैकफुट पर आ गयी है। वहीं भूषण तिर्की का विरोधी खेमा काफी हौसले के साथ चुनावी तैयारियों में नजर आ रहा है। मुख्य कार्यक्रम स्थल से कार्यकर्ता बार बार हेमंत सोरेन को कार्यक्रम स्थल पर आने का अनुरोध करते रहे। लेकिन हेमंत ने सभी के आग्रह को नजर अंदाज कर दिया। जिलाध्यक्ष ने पत्रकारों को काफी अनुनय विनय करके परिसदन बुलाया।

    हेमंत से गुमला के कार्यकर्ता हुए नाराज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविपरीत परिस्थितियों में आत्मविश्वास जरूरी: राज्यपाल
    Next Article दंतेवाड़ा में दूरदर्शन टीम पर नक्सली हमला, तीन की मौत
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version