Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड पुलिस को झटका: बकोरिया कांड की होगी सीबीआइ जांच
    Breaking News

    झारखंड पुलिस को झटका: बकोरिया कांड की होगी सीबीआइ जांच

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 22, 2018No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। तीन साल से विवाद में घिरे बकोरिया मुठभेड़ कांड के मामले में हाइकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुना दिया है। हाइकोर्ट ने इस मामले की जांच सीबीआइ से कराने का आदेश दे दिया। यह आदेश पुलिस के लिए बड़ा झटका है। बकोरिया कांड को पुलिस के कई अधिकारी फर्जी बता रहे थे, जबकि एक वर्ग इसे सही ठहरा रहा था। सीबीआइ जांच के आदेश के बाद पुलिस महकमे के कुछ अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

    पलामू के चर्चित बकोरिया मुठभेड़ कांड झारखंड हाइकोर्ट ने सीबीआइ जांच के आदेश दे दिये हैं। इस मामले में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रंजन मुखोपाध्याय ने सीआइडी जांच रिपोर्ट को संतोषजनक नहीं माना और जनहित को ध्यान में रख कर मामले की सीबीआइ जांच के आदेश दे दिये। इस संदर्भ में कथित मुठभेड़ में मारे गये पारा टीचर उदय यादव के परिजन जवाहर यादव ने हाइकोर्ट में याचिका दायर कर मामले की सीबीआइ जांच की मांग की थी। इस आदेश के बाद झारखंड पुलिस महकमा सकते में है।

    बताते चलें कि 8 जून 2015 को बकोरिया में पुलिस ने नक्सलियों के साथ मुठभेड़ का दावा किया था, जबकि गांववालों और ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस ने लोगों को घेर कर मार दिया है। ग्रामीणों का दावा था कि मुठभेड़ के नाम पर जिनको मारा गया, वे ग्रामीण थे। इसी मामले को लेकर जवाहर यादव ने हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी। सीआइडी ने आनन-फानन में जांच रिपोर्ट पलामू कोर्ट में सौंप दी थी।

    सीआइडी ने रिपोर्ट में मुठभेड़ को सही बताया था। कहा था कि माओवादी डॉ अनुराग समेत 12 के खिलाफ सतबरवा थाना में दर्ज कांड पूरी तरह सही है। यहां उल्लेख करना जरूरी है कि मृतकों में पांच के नाबालिग होने की बात पहले ही सामने आयी थी, लेकिन सीआइडी ने अपनी जांच रिपोर्ट में सभी को बालिग करार दिया है। सीआइडी ने अपनी रिपोर्ट में मृतकों का बयान लेने का दावा किया है। सीआइडी ने अपनी जांच रिपोर्ट में तत्कालीन डीआइजी हेमंत टोप्पो और तत्कालीन थानेदार हरीश पाठक के बयान को पूर्वाग्रह से ग्रसित और झूठ करार दिया है। सीआइडी ने अपनी जांच रिपोर्ट में यह कहा है कि उनके बयान को विश्वसनीय नहीं माना जा सकता।

    सीआइडी की जांच रिपोर्ट में अभियान को बताया गया गोपनीय
    सीआइडी ने जांच रिपोर्ट में लिखा है कि माओवादियों के खिलाफ अभियान की योजना बेहद गोपनीय थी। इसकी जानकारी सभी अधिकारियों को नहीं दी गयी थी। रिपोर्ट में उसने यह भी मेंशन किया है कि मारे गये माओवादियों के पास से बरामद हथियार को भी एफएसएल जांच के लिए भेजा गया था। एफएसएल जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि माओवादियों के पास से बरामद हथियार से ही फायरिंग की गयी थी।

    डीआइजी, थानेदार, लातेहार एसपी अजय लिंडा और एमवी राव ने मुठभेड़ को गलत बताया था
    बकोरिया कांड उस समय विवाद में आ गया, जब पलामू के तत्कालीन डीआइजी हेमंत टोप्पो, तत्कालीन थानेदार हरीश पाठक ने इसे फर्जी बता दिया। थानेदार ने लिखित में यह आरोप लगाया था कि उन्हें बकोरिया की घटना को मुठभेड़ बताने के लिए दबाव डाला गया। डीआइजी ने भी थानेदार की बातों पर मुहर लगायी। यही नहीं, लातेहार के तत्कालीन एसपी अजय लिंडा ने भी मुठभेड़ पर सवाल उठाये थे। बाद में तेज-तर्रार अफसर एमवी राव ने भी इस मामले में पुलिस तंत्र को लपेट दिया। उनके रुख के बाद उनमें और पुलिस महकमे में ठन भी गयी और एमवी राव को दिल्ली का रास्ता दिखा दिया गया।

    अधिकारियों का कॉल डिटेल नहीं निकाला
    इस मुठभेड़ की परतें उस समय खुलने लगीं, जब सीआइडी के तत्कालीन एडीजी एमवी राव ने दिसंबर 2017 में केस की समीक्षा की। समीक्षा के बाद उन्होंने केस के अनुसंधानकर्ता को आदेश दिया था कि उस दिन बकोरिया घटनास्थल पर गये तमाम पुलिस अधिकारियों का सीडीआर निकालें, सभी अधिकारियों, उनके चालक, बॉडीगार्ड का बयान लेने का आदेश भी केस के अनुसंधानकर्ता को दिया गया था। अनुसंधानकर्ता ने अनुसंधान में जानकारी दी कि उसने अधिकारियों के मोबाइल की सीडीआर निकालने के लिए मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों को पत्र लिखा था, लेकिन एक साल पुरानी सीडीआर देने में कंपनियों ने असमर्थता जतायी। मुठभेड़ के समर्थन में सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट, पलामू के तत्कालीन एसपी कन्हैया मयूर पटेल, सतबरवा के तत्कालीन थानेदार, अधिकारियों के बॉडीगार्ड और चालक का बयान सीआइडी ने दर्ज किया है।

    आठ जून 2015 को हुई थी मुठभेड़
    गौरतलब है कि आठ जून 2015 को पलामू के सतबरवा ओपी के बकोरिया में तथाकथित मुठभेड़ में भाकपा माओवादी अनुराग, पांच नाबालिगों समेत 12 लोगों की मौत हो गयी थी। मुठभेड़ के बाद पलामू डीआइजी हेमंत टोप्पो, लातेहार के तत्कालीन एसपी अजय लिंडा, पलामू सदर थाना के प्रभारी हरीश पाठक ने मुठभेड़ पर सवाल उठा दिया था। पुलिस अधिकारियों ने ही इस मुठभेड़ को संदेहास्पद माना था। पुलिस अधिकारियों ने अपने बयान में यह कहा था कि संभवत: जेजेएमपी नामक उग्रवादी संगठन ने ही इस घटना को अंजाम दिया है और बाद में वाहवाही लेने के लिए इसे पुलिस मुठभेड़ की कहानी गढ़ दी गयी।

    बकोरिया कांड की होगी सीबीआइ जांच
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुमलाः महिला की पत्थर से कुचल कर हत्या
    Next Article झारखंड की सड़कें और विधि-व्यवस्था अच्छी: कौशिक पटेल
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version