Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»क्राइम कंट्रोल की बजाये वसूली में व्यस्त रहती है रांची पुलिसः मरांडी
    Breaking News

    क्राइम कंट्रोल की बजाये वसूली में व्यस्त रहती है रांची पुलिसः मरांडी

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 10, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मंगलवार को व्यवसायी नरेंद्र सिंह होरा के परिजनों से मिलने पहुंचे जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जनवरी से लेकर अक्टूबर तक कई हत्याएं हुई हैं, लेकिन अपराधी पकड़े नहीं गये, इससे स्पष्ट होता है कि राज्य में लॉ एंड आर्डर खत्म हो गया है। रांची की पुलिस क्राइम कंट्रोल के बजाये वसूली करने में ज्यादा व्यस्त नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि उनकी वसूली की हिस्सेदारी सत्ता के शीर्ष में बैठे लोगों तक होती है। यही वजह है कि अब क्राइम कंट्रोल पुलिस की प्रायोरिटी नहीं है।

    सीएम के आश्वासन के बाद भी नहीं पकड़े जा रहे हैं अपराधी
    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि एक थानेदार इस प्रकार के कार्य को रोक सकता है और क्रिमिनल को पकड़ सकता है, लेकिन अब तो हालत यह हो गये हंै कि पुलिस भी खड़ी है लोगों की सुरक्षा के लिए, लेकिन वह भी वसूली कर रही है। उन्होंने कहा कि आश्चर्य की बात यह है कि मुख्यमंत्री 72 घंटे में अपराधी पकड़ने का आश्वासन देते हैं, लेकिन वह भी पूरा नहीं हो पाता है।

    हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग
    रांची। सरकार से मुआवजा या नौकरी नहीं चाहिए। इंसाफ से कम कुछ मंजूर नहीं। अपराधी पकड़े जाने चाहिए। यह बातें सिख समुदाय ने उपायुक्त महिमापत रे और एसएसपी अनीश गुप्ता से कहीं। चावल व्यवसायी नरेंद्र सिंह के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर मृतक के बड़े भाई जसवाल सिंह, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी सहित सिख समुदाय के विभिन्न संगठनों के लोग मंगलवार को उपायुक्त और एसएसपी से मुलाकात की।

    शुक्रवार की रात नरेंद्र सिंह की रांची के रोस्पा टावर के पास अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। मुलाकात के दौरान उपायुक्त और एसएसपी ने अपराधियों की गिरफ्तारी की स्थिति के बारे में जानकारी दी। वहीं उपायुक्त और एसएसपी ने अनुसंधान के बारे में आश्वासन दिया कि जल्दी अपराधियों को पकड़ लिया जायेगा। उपायुक्त और एसएसपी से मिलने के बाद सिख समुदाय के लोगों ने पुलिस की जांच से खुद को संतुष्ट बताया। उन्होंने कहा कि डीसी और एसएसपी ने आश्वासन दिया है कि जल्दी हत्यारों को पकड़ लिया जायेगा। प्रतिनिधिमंडल में गुरुनानक हॉस्पिटल के सीएस बासु, झारखंड सिख फेडरेशन के सचिव नवजीत अलंग, गुरुनानक स्कूल के सचिव राजेंद्र सिंह, गुरुद्वारा के सचिव गगनदीप सिंह सेठी सहित अन्य शामिल थे।

    दुकान के बाहर भी लगे सीसीटीवी
    प्रतिनिधिमंडल में शामिल सिख समुदाय के लोगों ने उपायुक्त और एसएसपी से मांग की कि पुलिस-प्रशासन की ओर से चौक-चौराहों में लगाये जाने वाले कैमरे के अलावा सभी दुकानदारों को निर्देश दिया जाये कि वह दुकान के बाहर सड़क की ओर सीसीटीवी लगायें, ताकि किसी घटना में अपराधियों को चिह्नित करने में कोई परेशानी नहीं हो। वहीं, एसएसपी ने बताया कि शहर में बाहर से आकर अपराध करनेवाले अपराधियों को रोकने के लिए आउटर एरिया में चेक पोस्ट बनाया जायेगा।

    वसूली में व्यस्त पुलिस
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबंद लिफाफे में जवाब दें, कैसे की राफेल डील: SC
    Next Article रांचीः डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि में अभाविप ने की तालाबंदी
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version