Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झामुमो पर आरोप लगानेवाले पहले अपनी हालत को देखें
    Breaking News

    झामुमो पर आरोप लगानेवाले पहले अपनी हालत को देखें

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 25, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ़। झामुमो के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने आजसू पर हमला बोला है। कहा, जो लोग झामुमो पर आरोप लगा रहे हैं, उनके बारे में कुछ नहीं कहूंगा। राज्य की जनता उनकी हालत देख रही है। उनकी स्थिति जनता के सामने है। मेरे ऊपर आरोप लगानेवाले अपनी हालत को देखें। जनता ने उन्हें एक नहीं, दो-दो बार नकार दिया है। उन्होंने कहा कि जनता झूठ बोल कर राजनीति करनेवालों को कभी माफ नहीं करती है। उनका इशारा सीधे-सीधे सुदेश महतो की तरफ था।

    हेमंत सोरेन ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि झारखंड से भाजपा को खदेड़ने के लिए पूरा विपक्ष एक होकर लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ेगा। राज्य में गठबंधन को लेकर सभी विपक्षी दलों के नेताओं के बीच बातचीत चल रही है। सभी विपक्षी दलों के प्रमुख नेता गठबंधन को लेकर बातचीत कर रहे हैं। समय आने पर सभी बातें सामने आ जायेंगी।

    बहुचर्चित बकोरिया कांड पर कहा कि झामुमो ने सदन से सड़क तक जांच की मांग की थी। झारखंड में पुलिस का एक कुत्सित चेहरा बकोरिया में नजर आया। पार्टी इस घटना की स्वतंत्र जांच कराने की मांग घटना के समय से ही कर रही थी, लेकिन सरकार अपनी गलती को छिपाने के लिए मामले को दबाती रही। पुलिस ने निर्दोष लोगों को नक्सली बताया। यह एक जघन्य अपराध है। न्यायालय के आदेश पर घटना की सीबीआइ जांच होगी।

    पलटवार: ताकत है तो जेएमएम आजसू के खिलाफ अकेले चुनाव में उतरे
    हेमंत सोरेन के बयान पर पलटवार करते हुए आजसू के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत ने कहा कि आजसू की ताकत क्या है, यह झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन अच्छी तरह जानते हैं। जिस समय राज्यसभा चुनाव हो रहा था, शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन दोनों सुदेश महतो के दरवाजे पर मदद मांगने आये थे। यही नहीं, यह आजसू की ताकत का परिणाम है कि विपक्ष में खलबली मच गयी है। किसी भी दल में इतनी ताकत नहीं है कि वह अपने बलबूते चुनाव लड़े। आजसू की ताकत को देखते हुए ही हेमंत सोरेन यह चाहते हैं कि किसी भी तरह महागठबंधन हो जाये, ताकि झामुमो की चरमराती स्थिति ढकी रह जाये।

    सोरेन ने आजसू पर हमला बोला
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजिनपिंग ने किया विश्व के सबसे लंबे समुद्री पुल का उद्घाटन
    Next Article चेन्नै : 18 विधायकों की अयोग्यता बरकरार
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version