Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»इलाज में सहयोगी बनें निजी अस्पताल : रघुवर
    Top Story

    इलाज में सहयोगी बनें निजी अस्पताल : रघुवर

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 21, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जमशेदपुर। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार को टाटा मोटर्स के प्रतिनिधियों के साथ आयुष्मान भारत योजना को लेकर समीक्षा बैठक की। टाटा मेन अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज हो, इस पर विचार-विमर्श किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए भी फंडिंग सरकार द्वारा की जायेगी। 50 प्रतिशत नॉन इंप्लाई अभी भी एडमिट हो रहे हैं, उनका पैसा सरकार द्वारा भुगतान किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबी का दंश झेल रहे परिवारों के लिए बीमारी की पीड़ा असहनीय होती है। रोगों से निजात पाने के लिए गरीब को अपना घर, गहने, खेत-खलिहान तक बंधक रखने पड़ जाते हैं। प्रधानमंत्री ने इस पीड़ा को समझते हुए स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना का सूत्रपात किया है। इससे कोई भी बीमारी होने पर गरीब अपने आप को असहाय नहीं समझे। इसमें सभी निजी अस्पतालों का सहयोग भी अपेक्षित है, जिससे सरकार की इस सोच को अमलीजामा पहनाया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन आरोग्य योजना के तहत नामित हो जाने से गरीबों का पैसा बचेगा और सरकार द्वारा अस्पतालों का सभी भुगतान किये जाने से अस्पतालों में बेहतर आधारभूत संरचना विकसित होने में भी मदद प्राप्त होगी।

    समस्याओं के निवारण के लिए समिति गठित
    मुख्यमंत्री ने कहा कि जन आरोग्य योजना के संबंध में निजी अस्पतालों की समस्याओं के निवारण के लिए राज्य स्तर पर स्वास्थ्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति भी गठित की गयी है। नामित हो जाने और इलाज प्रारंभ हो जाने पर यदि किसी तरह की समस्या आती है, तो उसका समाधान निकाला जायेगा। प्रक्रिया के तहत कार्य करते हुए आयुष्मान भारत के तहत नामित होने का आह्वान मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया।

    70 सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश
    शहर की विधि-व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने के लिए मुख्यमंत्री ने 70 सीसीटीवी कैमरा विधायक निधि से लगाने का निर्देश दिया। शहर में साइबर क्राइम की स्थिति, साइबर थाना, जेएनएसी द्वारा साफ-सफाई की व्यवस्था, सभी मुख्य गोलचक्कर में तैनात पुलिसकर्मियों को उन्नत वॉकी-टॉकी हैंडसेट प्रदान करने का निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिया। मुख्यमंत्री ने आगामी 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दौड़ के संबंध में भी आवश्यक निर्देश उपायुक्त को दिया। बैठक में टाटा स्टील के सीएमडी टीवी नरेंद्रन, टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट-कारपोरेट अफेयर्स सुनील भास्करण, टाटा मोटर्स के एबी लाल और टीएमएच अस्पताल के जीएम डॉ राजन चौधरी शामिल थे।

    इलाज में सहयोगी बनें निजी अस्पताल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleJ&K: मुठभेड़ स्थल पर ब्लास्ट में सात नागरिकों की मौत
    Next Article गुजरात में सभी राज्यों को भवन बनाने के लिए मिलेगी जमीन: कौशिक पटेल
    azad sipahi

      Related Posts

      भाजपा विफलता छिपाने को आपातकाल का कर रही ड्रामा : कांग्रेस

      June 26, 2025

      कांग्रेस की बैठक में प्रखंड कमेटियों के गठन में तेजी लाने का निर्देश

      June 26, 2025

      हेमंत सरकार में लगातार आदिवासी बेटियों को बनाया जा रहा है निशाना : बाबूलाल

      June 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंकवाद के मुद्दे पर एससीओ डॉक्यूमेंट पर हस्ताक्षर करने से भारत का इनकार
      • पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच हुआ एमओयू
      • चुनाव आयोग से मुलाकात से पहले कांग्रेस की शर्त- वीडियो फुटेज और डिजिटल मतदाता सूची की मांग
      • राजनाथ सिंह ने एससीओ देशों के सामने पाकिस्तान के आतंकवाद को बेनकाब किया
      • भारत-नेपाल सीमा पर मिले हैंड ग्रेनेड को किया गया डिफ्यूज
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version