रामगढ़। जिला में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय और सतर्क हो गया है। जिला के वरिष्ठ पुलिस और प्रशासन के अधिकारी दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर सक्रिय नजर आने लगे हैं। रामगढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राधा प्रेम किशोर और रामगढ़ थाना प्रभारी लिलेश्वर महतो ने 13 अक्टूबर को क्षेत्र के पूजा पंडालों का अलग अलग ढंग से निरीक्षण कर पूजा कमेटियों को दिशा निर्देश दिया। पूजा पंडालों के पास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यातायात व्यवस्था की जानकारी लोगों को दी। पुलिस अधिकारियों ने पूजा पंडाल एवं पूजा समितियों के पदाधिकारियों से मुलाकात कर पूरी जानकारी प्राप्त की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि 15 अक्टूबर से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध हो जायेगा। पुलिस पदाधिकारियों ने दिनभर पूजा पंडालों का भ्रमण किया।

शहर में पुलिस का लेफ्ट-राइट
शहर में शाम को 5 बजे गांधी चौक से रामगढ़ के एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं सैकड़ों जवानों ने पैदल मार्च आरंभ किया। शहर के गांधी चौक से पुलिस गोलपार, झंडा चौक, चट्टी बाजार, लोहार टोला, शिवाजी रोड होते हुए सुभाष चौक पहुंची। एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर ने कहा कि शहर में शांतिपूर्ण ढंग से लोगों को उत्साह और उल्लास के साथ त्यौहार मनाने के यह किया गया है। लोगों में विश्वास बढ़ाने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार प्रयासरत है। लोग खुलकर उत्साह के साथ त्यौहार का आनंद लें।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version