Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»रांचीः रघुवर दास ने किया पूजा पंडाल का उद्घाटन
    Top Story

    रांचीः रघुवर दास ने किया पूजा पंडाल का उद्घाटन

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 14, 2018Updated:October 14, 2018No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार को नवरात्र के पांचवें दिन भारतीय युवक संघ, बकरी बाजार में पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। आज रांची के कई पूजा पंडालों के पट खोल दिए जायेंगे। कुल पूजा पंडाल का पट सोमवार काे खुलेगा। इस दिन से ही राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव कर दिया जायेगा।

    पूजा समितियों ने पूरी की तैयारियां

    कई इलाकों में सप्तमी को पट खोला जायेगा ः आज खुलने वाले पंडालों में भारतीय नवयुवक संघ बकरी बाजार, रांची रेलवे स्टेशन, राजस्थान मित्र मंडल, गीतांजलि क्लब, शक्ति स्त्रोत संघ गाड़ीखाना चौक और ओसीसी क्लब आदि के पंडाल शामिल हैं। इन जगहों पर पूजा समितियों ने तैयारियां पूरी कर ली है। शहर के कई इलाकों में सप्तमी को पट खोला जाएगा।

    मजबूर लोगों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखा जायेः रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के हीरा लाल साहू एवं मुनचुन राय ने सभी समितियों को निर्देश दिया है कि पंडालों में महिलाओं के दर्शन के लिए सभी पंडाल आयोजक अलग कतार की व्यवस्था करें। रामधन बर्मन ने सभी पूजा पंडालों से आग्रह किया है सभी पंडाल में शारीरिक रूप से मजबूर लोगों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखा जाये।

    पंडाल में अग्निशमन यंत्र नहीं रखने वाली कमेटी पर कार्रवाई : डीसी
    पूजा पंडाल में आग से बचाव के लिए अग्निशमन यंत्र रखना होगा। जिस पंडाल में ये नहीं होगा, उस समिति पर कार्रवाई की जाएगी। ये बातें डीसी राय महिमापत रे ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में केंद्रीय शांति समिति व दुर्गा पूजा समितियों के साथ बैठक में कही। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने गाइडलाइन जारी कर दिया है। अग्निशमन विभाग से सबको एनओसी भी लेनी है। गाइडलाइन का पालन हो रहा है या नहीं, इसकी जांच कराई जाएगी। डीसी ने कहा कि वे खुद भी सभी पंडालों का निरीक्षण करेंगे।

    भड़काऊ मैसेज और अफवाह रोकने के लिए सोमवार से धारा-144 लागू
    दुर्गा पूजा में सोशल मीडिया या अन्य स्रोत से अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती बरती जाएगी। इसके लिए सदर एसडीओ गरिमा सिंह ने सोमवार सुबह 6 बजे से अगले आदेश तक के लिए अनुमंडल क्षेत्र में धारा-144 लागू कर दिया है। कोई भी व्यक्ति भड़काऊ मैसेज डालता है या किसी ग्रुप में मैसेज भेजता है, तो उक्त व्यक्ति के साथ ग्रुप एडमिशन पर धारा-144 उल्लंघन करने पर कार्रवाई होगी। एसडीओ ने कहा कि इसे लागू करने की जिम्मेदारी सभी थाना प्रभारियों की होगी।

    एमजी रोड में शाम 4 से सुबह 4 बजे तक वाहनों की नो एंट्री ः सोमवार से रांची शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सभी निजी वाहनों का एमजी रोड में संध्या 4 बजे से अगले दिन सुबह 4 बजे तक प्रवेश बंद रहेगा। शेष समय में एमजी रोड में निजी छोटे वाहनों का परिचालन पूर्ववत रहेगा।

    ओवरब्रिज से आने वाले वाहन ः ओवरब्रिज से एमजी रोड में आने वाले सभी वाहन सैनिक मार्केट तक ही जायेंगे। सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन धुर्वा से बिरसा चौक, डोरंडा, सुजाता चौक और मुंडा चौक होते हुए बहु बाजार, कर्बला चौक से सर्वे मैदान तक रहेगा।

    पिस्का मोड़ ः पिस्का मोड़ से रातू रोड चौराहा की ओर आने वाली सभी छोटी गाड़ियों का परिचालन 4 बजे से सुबह 4 बजे तक मीनाक्षी सिनेमा मोड़ से पहाड़ी मंदिर होते हुए किशोरगंज चौक और वहां से हरमू चौक की ओर रहेगा।

    हरमू व किशोरगंज ः हरमू और किशोरगंज होकर रातू रोड आने वाले चारपहिया वाहनों का प्रवेश किशोरगंज चौक तक नहीं होगा। सभी दो पहिया वाहन किशोरगंज से आगे पहाड़ी मंदिर मोड़ से मीनाक्षी मोड़ होते पिस्का मोड़ जाएंगे।

    कांके रोड ः कांके रोड से कचहरी आने वाले छोटी गाड़ियां शाम 4 बजे से अगले दिन सुबह 4 बजे तक सीसीएल भवन (दरभंगा हाउस) मोड़ तक, लालपुर चौक से आने वाली छोटी गाड़ियां जेसीएससी कार्यालय तक आयेगी।

    लालपुर से कोकर जाने वाला मार्ग वन वे रहेगा ः लालपुर से कोकर जाने वाला मार्ग वन वे रहेगा। लालपुर से कोकर जाने वाले वाहन सदर थाना वाले मार्ग से होते हुए जाएंगे। कोकर से लालपुर की ओर आने वाली गाड़ियां कांटाटोली या बूंटी मोड़ होते हुए अपने गंतव्य की ओर जायेंगी।
    -शहरी क्षेत्र में आवश्यक सामग्री लाने वाली गाड़ियां सुबह 4 बजे से 6 बजे के बीच ही आ जा सकेगी। एमजी रोड में शाम 4 बजे से अगले दिन से सुबह 4 बजे तक छोटे वाहन रतन पीपी से सर्जना चौक तक नहीं चल सकेंगे।
    -रेडियम रोड, एमजी रोड में छोटे वाहन शाम 4 से अगले दिन सुबह 4 बजे तक प्रवेश नहीं कर सकेंगे। हरमू रोड से छोटी गाड़ियां अरगोड़ा चौक से कडरू, सुजाता चौक, मुंडा चौक होते हुए कांटाटोली की ओर जा सकेंगी।
    -कांके रोड से आने वाली गाड़ियां राम मंदिर, नागाबाबा खटाल, रणधीर वर्मा चौक, करमटोली से बूटी मोड़ या जेल चौक होते हुए कांटाटोली या जमशेदपुर की ओर जा सकती है।

    cm ने किया पूजा पंडाल का उद्घाटन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोडरमाः विकास के लिए शिक्षा सबसे जरूरी: डॉ नीरा
    Next Article रामगढ़ः पुलिस अधिकारियों ने लिया पंडालों का जायजा
    azad sipahi

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version