Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»वर्ल्ड बैडमिंटन रैकिंग में दूसरी बार नंबर-2 पर पहुंची सिंधु
    Top Story

    वर्ल्ड बैडमिंटन रैकिंग में दूसरी बार नंबर-2 पर पहुंची सिंधु

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 26, 2018Updated:October 26, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली : भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु के फैन्स के लिए अच्छी ख़बर है। बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) की जारी हुई ताजा रैंकिंग में पीवी सिंधु अब दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। महिला एकल वर्ग में सिंधु ने अपनी रैंकिंग में सुधार करते हुए 82, 814 प्वाइंट के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। बता दें कि हाल ही में कोरिया ओपन का खिताब अपने नाम करने वाली सिंधु करियर में दूसरी बार BWF की रैंकिंग में नंबर-2 पर पहुंची हैं। वहीं इस रैंकिंग में टॉप पर चीनी ताइपे की ताई जू यिंग हैं।

    बता दें कि पीवी सिंधु अप्रैल 2017 में पहली बार इस रैंकिंग में नंबर-2 पर पहुंची थी, लेकिन वो खुद को इस नंबर पर बरकरार नहीं रख सकी थीं और रैंकिंग में नीचे लुढ़क गई थीं। सिंधु इसके बाद नवंबर-दिसंबर में भी 2 महीने तक नंबर-2 पर काबिज रही थीं।

    वहीं भारत की एक और स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल 62,034 प्वाइंट के साथ रैकिंग में नंबर-12 पर बनीं हुई हैं। मौजूदा ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट स्पेन की कैरोलिना मारिन उनके आगे 5वें नंबर पर बरकरार हैं। वहीं जापान की नोजोमी ओकुहारा अपनी रैंकिंग एक नंबर का सुधार करते हुए 8वें नंबर पर आ पहुंची हैं।

    किदांबी श्रीकांत छठे पायदान पर बरकरार
    दूसरी ओर पुरुषों की एकल रैंकिग में किदांबी श्रीकांत 64,545 प्वाइंट के साथ छठे पायदान पर बरकरार हैं, जबकि जबकि समीर वर्मा अपनी रैंकिंग में सुधार करते हुए 47,361 प्वाइंट के साथ 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं एचएस प्रणय 2 नंबर नीचे खिसक कर 17वें पायदान पर चले गए हैं। पुरुषों की एकल रैंकिंग में बीसाई प्रणीत 26वें नंबर पर बरकरार हैं, जबकि सौरभ वर्मा ने अपनी रैंकिंग में 2 नंबर का सुधा करते हुए 48वें पायदान पर पहुंच गए हैं। अश्विनी पोनप्पा और एन रेड्डी की महिला युगल जोड़ी 3 पायदान ऊपर 24वें स्थान पर जबकि सात्विक रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरूष युगल जोड़ी एक पायदान ऊपर 25वें नंबर पर पहुंच गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleCIA प्रमुख ने खशोगी मामले में की ट्रंप से मुलाकात
    Next Article लोकसभा की सात सीटों पर महागठबंधन में झकझूमर
    azad sipahi desk

      Related Posts

      हेमंत सरकार में लगातार आदिवासी बेटियों को बनाया जा रहा है निशाना : बाबूलाल

      June 26, 2025

      मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपित ने इडी से जब्त सामान मांगा वापस,याचिका दायर

      June 26, 2025

      वीरांगना की धरती पर हॉकी का संग्राम 17 से 22 जुलाई तक

      June 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंकवाद के मुद्दे पर एससीओ डॉक्यूमेंट पर हस्ताक्षर करने से भारत का इनकार
      • पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच हुआ एमओयू
      • चुनाव आयोग से मुलाकात से पहले कांग्रेस की शर्त- वीडियो फुटेज और डिजिटल मतदाता सूची की मांग
      • राजनाथ सिंह ने एससीओ देशों के सामने पाकिस्तान के आतंकवाद को बेनकाब किया
      • भारत-नेपाल सीमा पर मिले हैंड ग्रेनेड को किया गया डिफ्यूज
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version