तमाड़। मुख्यमंत्री ने दिउड़ी मंदिर में पूजा अर्चना की। माता से झारखंड की समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि समृद्ध झारखंड राज्य की गोद में जो गरीबी पल रही है, उसे समाप्त कर इसे खुशहाल बनाने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक मंदिर के लिए स्वर्गीय सहदेव मुंडा परिवार ने भूमि दान देकर भारत की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने का कार्य किया है। सीएम ने कहा कि स्वर्गीय सहदेव मुंडा की प्रतिमा इस परिसर में स्थापित की जायेगी, ताकि लोग उनसे प्रेरणा ले सकें। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय सहदेव मुंडा की पत्नी सुमित्रा देवी के प्रति भी सम्मान प्रकट किया।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version