Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»श्रमाधीक्षक से वार्ता के बाद काम पर लौटे उषा मार्टिन कामगार
    Breaking News

    श्रमाधीक्षक से वार्ता के बाद काम पर लौटे उषा मार्टिन कामगार

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 13, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। उषा मार्टिन में टोकन स्ट्राइक कर रहे कर्मचारी शुक्रवार की शाम से काम पर लौट आये हैं। कर्मचारियों ने यह निर्णय श्रमाधीक्षक से हुई वार्ता के बाद लिया है। हालांकि कंपनी की ओर से प्रबंधन का कोई भी अधिकारी वार्ता में नहीं पहुंचा था। हड़ताल कर रही यूनियन इंजीनियरिंग मजदूर सभा के अंजनी पांडेय ने बताया कि श्रमाधीक्षक के आग्रह पर उन्होंने टेकन स्ट्राइक फिलवक्त वापस ले लिया है। श्रमाधीक्षक ने एक सप्ताह में उनकी मांगें पूरी कराने का आश्वासन दिया है। यदि 22 अक्तूबर तक उनकी बोनस की मांग पूरी नहीं हुई, तो वे हड़ताल का नोटिस दे देंगे। इस बार पूरी तरह हड़ताल कर कंपनी को ठप करा दिया जायेगा। उन्होंने बताया प्रबंधन के अधिकारियों को मजदूरों की कोई परवाह नहीं है, इसीलिए उनकी ओर से बातचीत के लिए कोई नहीं आया, जबकि श्रमाधीक्षक ने नोटिस जारी कर सभी को वार्ता के लिए आमंत्रित किया था। इस बार कंपनी को अंतिम मौका दिया गया है। बातचीत के लिए यूनियन से लगभग 50 कामगार श्रमाधीक्षक कार्यालय पहुंचे थे।

    कर्मियों की मांगें
    कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी लाभ में चल रही है। बावजूद इसके उन्हें बोनस से वंचित किया जा रहा रहा है। वहीं, टाटा हिंडाल्को अपने मजदूरों को एक लाख रुपये से ज्यादा बोनस के तौर पर दे रही है। मजदूरों ने स्थानीय सांसद पर उन्हें फंसाने का आरोप लगाया है। हड़ताली मजदूर पीएम और सीएम को पत्र लिखकर हस्तक्षेप करने का आग्रह कर चुके हैं। कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें 20 प्रतिशत नहीं, तो कम से कम 8.33 प्रतिशत की दर से 70 हजार रुपये एवं कैजुअल मजदूरों को 21 हजार रुपये की दर से बोनस दिलायी जाये।

    प्रबंधन पर परेशान करने का आरोप
    हड़ताली कर्मचारी उषा मार्टिन प्रबंधन पर उन्हें परेशान करने का अरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि कंपनी ने स्कूली बच्चों के लिए चलायी जा रही बस सेवा बंद कर दी है। इसके अलावा कर्मचारियों के लिए कैंटीन की सुविधा बंद कर दी गयी है। साथ ही उनके शौचालयों पर ताला लगा दिया है, ताकि कर्मचारी परेशान रहें। यह अमानवीय कृत है।

    रांची से मुंबई तक मजदूर लगा चुके हैं गुहार
    उषा मार्टिन के हड़ताली यूनियन ने अनियमित वेतन भुगतान और बोनस से वंचित किये जाने के बारे में एनएसइ और बांबे स्टॉक एक्सचेंज को भी बताया है। उन्होंने झारखंड में टाटा स्टील को कंपनी की रोप वायर प्रोडक्शन विंग की बिक्री के लिए सरकारी हस्तक्षेप की मांग की है। संघ ने सरकार से आग्रह किया है कि कंपनी टाटा स्टील द्वारा अधिग्रहित की जानी चाहिए, ताकि कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित रहे।

    हड़ताल खत्म
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपेट्रोल-डीजल की कीमत में लगी आग, आज फिर बढ़े दाम
    Next Article रांची: जेपी के विचार समाज में आज भी जीवंत हैं: सरयू
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version