Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अलग जगह पर हो पटाखा बिक्री : सीएम
    Breaking News

    अलग जगह पर हो पटाखा बिक्री : सीएम

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 31, 2018No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास मंगलवार को जनसंवाद कार्यक्रम में पटाखे की अवैध दुकानों पर नियंत्रण और जिला प्रशासन की बैंकों में जमा राशि का उपयोग करने अथवा पीएल खाता में जमा करने का निर्देश दिया। सीएम ने लोगों को दीपावली, सोहराय और छठ की शुभकामनाएं दीं। सीएम ने कहा कि सभी शहरों में विशेष जगह पटाखा की बिक्री की जाये। एक शिकायतकर्ता ने बताया कि पलामू के साथ लातेहार की 14 सहियाओं की प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं हुआ है। इस पर बताया गया कि नौ सहियाओं का भुगतान कर दिया गया है, शेष का दीपावली से पूर्व कर दिया जायेगा।

    15 तक नियुक्ति पत्र दें
    जामताड़ा जिले के नाला में सिंचाई विभाग में अनुसेवक के पद पर कार्यरत गोपाल गोस्वामी की ड्यूटी के दौरान वर्ष 2011 में मृत्यु हो गयी थी। लगभग 7 वर्ष के बाद भी इनके आश्रित पुत्र सोनू कुमार को अनुकंपा के आधार पर नौकरी नहीं दिये जाने की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने डीसी जामताड़ा को निर्देश दिया कि 15 नवंबर 2018 तक तक नियुक्ति पत्र निर्गत कर दें। अनुकंपा के आधार पर नौकरी नहीं दिये जाने की एक अन्य शिकायत हजारीबाग जिले से आयी थी। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त हजारीबाग को निर्देश दिया कि वह स्वयं मामले की जांच करें तथा 15 नवंबर तक आश्रित की नियुक्ति सुनिश्चित करें।

    दिव्यांगता की जांच का निर्देश
    देवघर के गणेश मेहरा की दिव्यांगता पेंशन शुरू नहीं किये जाने की शिकायत पर उपायुक्त ने बताया कि जांच के दौरान दिव्यांगता प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया था। इस पर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि वह शिकायतकर्ता को बुलाकर दिव्यांगता की स्वयं जांच करें और यदि जांच में दिव्यांगता प्रमाणित सही पाया जाता है, तो तत्काल पेंशन की प्रक्रिया शुरू करवायें।

    पेयजलापूर्ति शुरू कराने का निर्देश
    गोड्डा जिले की सुशती पंचायत अंतर्गत महेशपुर ग्राम में बनाये गये जलमीनार का सोलर प्लेट टूट जाने की वजह से पिछले ढाई वर्षों से पेयजल की आपूर्ति बंद है। लिंटर गिरने से एक महिला को चोट भी आयी थी। मुख्यमंत्री ने दो महीने में सोलर प्लेट की मरम्मत पूरी कर जलापूर्ति चालू करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम के दौरान ही उन्होंने घटना में चोटिल महिला को इलाज के लिए दस हजार रुपये देने की भी घोषणा की।

    15 तक भुगतान सुनिश्चित कराने का निर्देश
    साहेबगंज की ललिता देवी की फसल दो वर्ष पूर्व बर्बाद हो गयी थी। फसल बीमा होने के बावजूद इन्हें बीमा की राशि का भुगतान नहीं किया गया है। इस संबंध में कार्यक्रम में उपस्थित विभाग के अधिकारी ने मुख्यमंत्री को बताया कि इनका भुगतान बीमा कंपनी से लंबित है। इस पर सीएम ने अधिकारी को 15 नवंबर तक भुगतान सुनिश्चित कराने का आदेश दिया।

    स्किल ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना का निर्देश
    मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल ने सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिया कि कौशल विकास के तहत जितने भी स्किल ट्रेनिंग सेंटरों की स्थापना होनी है, उनके लिए आगामी 15 नवंबर तक भवनों की व्यवस्था सुनिश्चित करायें। आगामी 12 जनवरी तक राज्य के एक लाख युवाओं को प्रशिक्षण के बाद रोजगार उपलब्ध कराया जाना है। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग सेंटर के लिए खाली पड़े सरकारी भवनों और पूर्व में स्थापित चेकपोस्ट के भवनों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

    आसनपलिया पंचायत के ग्रामीणों से रू-ब-रू हुए मुख्यमंत्री
    मुख्यमंत्री रघुवर दास मंगलवार को सीधी बात के दौरान पश्चिमी सिंहभूम सोनुआ प्रखंड की आसनपलिया पंचायत के ग्रामीणों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मुखातिब हुए। एक ग्रामीण ने अब तक वृद्धा पेंशन नहीं मिलने की बात बतायी। सीएम ने मौके पर ही उपायुक्त को पेंशन दिलाने का निर्देश दिया। सीएम ने मुंडा समाज के प्रतिनिधि बहादुर सिंह सिरका से पूछा कि सभी को सरकार कि सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं। गांव के मुखिया ने मुख्यमंत्री को बताया कि गांव में शौचालय, एलपीजी गैस की सुविधा मिल गयी है।

    सीएम पोर्टल से शिकायतों की मॉनिटरिंग
    सीएम के प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल ने कहा कि अब जन शिकायतों के लिए सिंगल प्वाइंट आॅफ कांटैक्ट होगा। सरकारी विभाग में दर्ज किये जाने वाले सभी शिकायतें सीएम पोर्टल पर खुद आ जायेंगी। बताया कि अब मैनुअल रूप से शिकायत नहीं लिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि रांची, चतरा, देवघर, दुमका और गोड्डा ऐसे जिले हैं 1000 से 2000 के बीच शिकायतें लंबित हैं।

    अलग जगह पर हो पटाखा बिक्रीःcm
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांचीः दिनदहाड़े महिला से डेढ़ लाख की लूट
    Next Article विपरीत परिस्थितियों में आत्मविश्वास जरूरी: राज्यपाल
    azad sipahi

      Related Posts

      गोली मारकर बाइक की लूट , जांच में जुटी पुलिस

      June 1, 2026

      उधारी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, जनरल स्टोर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग

      June 1, 2026

      ऑटो और ट्रक की भीषण टक्कर, वृद्ध की दर्दनाक मौत, पांच घायल

      June 1, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी ने आदर्श शिक्षक के गुणों को उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषित किया साझा
      • गोली मारकर बाइक की लूट , जांच में जुटी पुलिस
      • उधारी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, जनरल स्टोर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग
      • ऑटो और ट्रक की भीषण टक्कर, वृद्ध की दर्दनाक मौत, पांच घायल
      • मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version