Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»US में जन्म पर नागरिकता खत्म करेंगे डॉनल्ड ट्रंप?
    Top Story

    US में जन्म पर नागरिकता खत्म करेंगे डॉनल्ड ट्रंप?

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 31, 2018Updated:October 31, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वॉशिंगटन : अमेरिका में प्रवासियों की बढ़ती जनसंख्या पर अंकुश लगाने के लिए राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप एक बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। दरअसल, उन्होंने अमेरिका की धरती पर अवैध प्रवासियों और गैरनागरिकों के जन्मे बच्चों के लिए लागू नागरिकता के अधिकार को खत्म करने का मन बना लिया है। आपको बता दें कि मौजूदा कानून के तहत अमेरिका में जन्मा कोई भी बच्चा भले ही उसके माता-पिता देश के नागरिक न हों या वह अवैध प्रवासियों की संतान हो पर वह अपने आप नागरिकता पाने का हकदार हो जाता है। ट्रंप के इस फैसले से हजारों भारतीय भी प्रभावित हो सकते हैं।

    अब ट्रंप इस कानून को खत्म करने की तैयारी कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति इस कथित ‘चेन माइग्रेशन’ के पूरी तरह खिलाफ हैं। एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, ‘दुनिया में हमारा इकलौता ऐसा देश है, जहां लोग आते हैं और बच्चे जन्म लेते हैं तो बच्चा निश्चित तौर पर सभी बेनिफिट्स के साथ 85 साल के लिए अमेरिका का नागरिक बन जाता है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘यह हास्यास्पद है और इसे खत्म किया जाना चाहिए।’

    भारतीय भी होंगे प्रभावित
    अगर राष्ट्रपति यह फैसला लेते हैं तो इससे भारतीय भी प्रभावित होंगे। दरअसल, भारतीय माता-पिता के जन्मे हजारों बच्चे (इनमें गेस्ट वर्कर वीजा और विजिटर वीजा होल्डर्स के बच्चे भी शामिल हैं) अपने आप हर साल अमेरिकी नागरिक बन जाते हैं। गौर करने वाली बात यह है कि मौजूदा कानून के तहत नवजात के माता-पिता की आवासीय स्थिति को जाने बगैर ही अमेरिका में जन्मा कोई भी बच्चा जन्म से नागरिक मान लिया जाता है। यह बच्चा किसी भी दूसरे अमेरिकी नागरिक को मिलने वाले अधिकारों और सुविधाओं को पाने का हकदार बन जाता है। बच्चे के जन्म के बाद अमेरिकी बर्थ सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया जाता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकाबुल में जेल के बाहर आत्मघाती हमला, सात की मौत
    Next Article विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा को मोदी ने देश को किया समर्पित
    azad sipahi desk

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version