रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि खादी केवल वस्त्र नहीं है, यह विचार है। यह आपको भारतीय संस्कृति से जोड़े रखती है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हमेशा खादी के वस्त्र और कुटीर उद्योग के उत्पादों के उपयोग पर जोर दिया। केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर गांधी जी के सपने को पूरे करने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री खादी आॅन व्हील्स के शुभारंभ कार्यक्रम में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वच्छता पर जोर दिया था। प्रधानमंत्री ने उनके सपने को पूरा करने का बीड़ा उठाया। उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार ने पूरे राज्य को खुले में शौच मुक्त कराया। पूर्ववर्ती सरकारों ने गांधी जी के नाम का उपयोग अपने भले के लिए किया। कहा कि खादी आॅन व्हील्स के माध्यम से खादी को हम जन-जन तक पहुंचा सकेंगे। इस गाड़ी को हाट बाजार में लगायें।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version