रांची। सांसद संजय सेठ ने जनता की समस्याओं के निराकरण को लेकर सकारात्मक कदम उठा रहे हैं। इसी कड़ी में सांसद के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं झारखंड प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी नंदकिशोर यादव ने किया। यह कार्यालय अरगोड़ा- कडरू मार्ग, मोहन मार्केटिंग कांप्लेक्स के द्वितीय तल पर खुला है। मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधि की पहली जिम्मेवारी जनता के प्रति होनी चाहिए। रांची सांसद ने जनता को ध्यान में रखते हुए उनकी समस्याओं के निदान को सर्वोपरि माना है। आम जनता और कार्यकर्ता की सुविधा के लिए कार्यालय का बहुत महत्व होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यालय के खुलने से जनता से समन्वय स्थापित करने में काफी मदद मिलेगी। वहीं कार्यकर्ता एवं जनता की समस्याओं का समाधान करने में सहूलियत होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सांसद संजय सेठ की यह पहल बहुत ही सराहनीय है। इसका अनुकरण सभी सांसदों को करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इस कार्यालय द्वारा पूरे संसदीय क्षेत्र की समस्याओं के समाधान का केंद्र बिंदु बनेगा।

समाधान केंद्र खोलना बड़ी उपलब्धि: नंदकिशोर
प्रदेश भाजपा सह प्रभारी नंदकिशोर यादव ने कहा संसदीय कार्यालय रांची लोकसभा क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान का सक्रिय एवं सक्षम केंद्र बनेगा। सांसद द्वारा समाधान केंद्र खोलना एक उपलब्धि है, यहां जनता की सारी समस्याओं का समाधान एक ही जगह से होगा।

आॅन द स्पॉट समस्याओं का निदान: संजय सेठ
सांसद संजय सेठ ने कहा कि चुनाव के समय जनता की समस्या को दूर करने के वादे को पूरा किया है। हर विधानसभा क्षेत्र में समाधान केंद्र खोला गया है। हर समस्या का समाधान केंद्र के माध्यम से किया जायेगा। संसदीय क्षेत्र के दूर-दराज के लोगों को रांची आने की आवश्यकता नहीं है, हर समाधान केंद्र में हर माह चौपाल लगेगी। इसमें वहां के प्रखंड विकास पदाधिकारी, सीओ सहित प्रखंड के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। लोगों का समाधान आॅन द स्पॉट होगा। जनता के विश्वास पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। वह 24 घंटे जनता की सेवा में तत्पर रहेंगे। बताया कि सुबह दस बजे से शाम सात बजे तक यह कार्यालय खुला रहेगा।

ये थे उपस्थित
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, रांची विधायक सह राज्य सरकार के मंत्री सीपी सिंह, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश, मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, राज्यसभा सांसद समीर उरांव , रांची की मेयर आशा लकड़ा डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, हटिया विधायक नवीन जयसवाल, कांके विधायक जीतू चरण राम, खिजरी विधायक रामकुमार पाहन के अलावा सांसद प्रेस प्रतिनिधि संजय पोद्दार ,अमित कुमार, संजय जयसवाल, मनोज मिश्रा, अनीता वर्मा, कुणाल अजमानी, सुनील साहू, विनय जयसवाल, सीमा शर्मा, सतीश सिन्हा, अशोक बड़ाईक, संदीप वर्मा, सूर्यमणि सिंह, आरती कुजूर, बीके विजय, समरी लाल, नसीब लाल महतो, रमेश सिंह, मनोज कुमार, मिंटू चौबे, सुबेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में रांची संसदीय क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version