Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»कंगना रनौत ने आमिर खान पर साधा निशाना, लक्ष्मीबाई और सावरकर से की खुद की तुलना
    बॉलीवुड

    कंगना रनौत ने आमिर खान पर साधा निशाना, लक्ष्मीबाई और सावरकर से की खुद की तुलना

    sonu kumarBy sonu kumarOctober 23, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    भिनेत्री कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों के कारण मुश्किलों में फंसती नजर आ रही हैं। मुंबई के एक कोर्ट में कंगना के खिलाफ एक और शिकायत दर्ज की गई है। यह शिकायत कंगना के मुंबई शहर और मुंबई पुलिस के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए दर्ज की गई हैं। इससे पहले कंगना रनौत के खिलाफ बांद्रा कोर्ट में शिकायत दर्ज की गई थी। उसके बाद मुंबई पुलिस ने कंगना और उनकी बहन के खिलाफ देशद्रोह और सांप्रदायिक सद्भाव का मामला दर्ज किया था। अब कंगना ने इन सभी मामलों पर चुप्पी तोड़ते हुए खुद की तुलना लक्ष्मीबाई और सावरकर से की है। कंगना ने अपने ट्वीट में चुप्पी के लिए अभिनेता आमिर खान पर निशाना भी साधा है। कई विवादों में फंसती अदाकारा ने अपने खिलाफ दर्ज शिकायत पर प्रतिक्रिया देने के लिए शुक्रवार को ट्विटर का सहारा लिया।
    बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा-‘जैसे रानी लक्ष्मीबाई का किला तोड़ा था मेरा घर तोड़ दिया, जैसे सावरकर जी को विद्रोह के लिए जेल में डाला गया था मुझे भी जेल भेजने की पूरी कोशिश की जा रही है, इंटॉलरैंस गैंग से जाकर कोई पूछे कितने कष्ट सहे हैं उन्होंने ने इस इंटॉलरैंट देश में?’ साथ ही कंगना ने इस ट्वीट में आमिर खान को टैग किया।

     

    बता दें कि इससे पहले कंगना रनौत के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी जिसमें कहा गया था कि कंगना और उनकी बहन धार्मिक भावनाओं को भड़काकर सोशल मीडिया के जरिए सांप्रदायिकता फैला रही हैं। इस मामले में मुंबई पुलिस ने कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल को समन भेजा है। मुंबई पुलिस ने कंगना और रंगोली को 26 और 27 अक्टूबर को जांच अधिकारी के सामने पेश होने को कहा है। कंगना रनौत ने हाल में ओटीटी प्लेटफॉर्म की तुलना पॉर्न वेबसाइट से की थी।
    एक ओटीटी प्लेटफॉर्म इरोस नाउ ने अपने पेज पर नवरात्रि पर कुछ आपत्तिजनक पोस्ट डाले थे जिनकी सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना हुई थी। सोशल मीडिया पर हुई आलोचना के बाद इरोस नाउ ने अपने ट्वीट डिलीट कर दिए हैं और लोगों की धार्मिक भावनाओं अनजाने में ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगी है। कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कंगना रनौत इन दिनों मनाली स्थित अपने घर पर हैं। कंगना आज कल सोशल मीडिया पर अपने कजन भाई करण की शादी की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं।
    वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। हाल में उन्होंने फिल्म ‘थलाइवी’ की शूटिंग पूरी की है। इसके अलावा वह फिल्म ‘तेजस’ और ‘धाकड़’ में नजर आएंगी। हाल में कंगना ने ‘तेजस’ और ‘धाकड़’ के लिए ट्रेनिंग शुरू कर दी है और सोशल मीडिया पर अपनी तैयारी का एक वीडियो भी शेयर किया था।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसुरजेवाला का भाजपा पर हमला, कहा- जुमला फेंककर वो सोचते हैं कि सब पाप धुल गए
    Next Article बर्थडे स्पेशल 24 अक्टूबर: बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री मल्लिका शेरावत कल मनाएंगी अपना 44वां जन्मदिन
    sonu kumar

      Related Posts

      बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘रेड 2’ का शानदार प्रदर्शन जारी

      May 13, 2025

      भारत-पाकिस्तान तनाव पर आलिया भट्ट का भावुक पोस्ट

      May 13, 2025

      नील नितिन मुकेश ने बॉलीवुड के माहौल पर उठाए सवाल

      May 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कांग्रेसी अपना दोहरा राजनीतिक चरित्र दिखाना बंद करे: प्रतुल
      • सीएम हेमंत सोरेन ने सीबीएसइ के विद्यार्थियों को दी बधाई
      • साइबर अपराधियों ने सीसीएल की वेबसाइट की हैक, प्रबंधन में हड़कंप
      • हाईकोर्ट में बगैर अधिकार केसों का स्टेटस बदलने का मामला, जांच में साफ्टवेयर कम्पनी जिम्मेदार
      • सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में जनपद की टॉपर बनीं तेजस्वी सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version