Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सुरजेवाला का भाजपा पर हमला, कहा- जुमला फेंककर वो सोचते हैं कि सब पाप धुल गए
    Top Story

    सुरजेवाला का भाजपा पर हमला, कहा- जुमला फेंककर वो सोचते हैं कि सब पाप धुल गए

    sonu kumarBy sonu kumarOctober 23, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों में अपनी कोशिशों को तेज कर दी हैं। चुनाव प्रचार कार्यक्रम के बीच तमाम राजनीतिक घोषणाओं और वादों का दौर भी जारी है। इन्हीं वादों और घोषणाओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार और उसके गठबंधन पर निशाना साधा है। पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि आज मोदी सरकार और बिहार में उनके साथी नीतीश लोगों को बड़े-बड़े वादों में फांस रहे हैं लेकिन जब लॉकडाउन में यही लोग पैदल मीलों का सफर तय कर रहे थे तब सरकार कहां थी। आज जुमला फेंक कर भाजपा सोचती है कि उसके पाप धुल गए।

    कांग्रेस महासचिव एवं प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा-जदयू गठबंधन वाली सरकार को जनविरोधी बताते हुए राज्य में सत्ता परिवर्तन की बात को जरूरी ठहराया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि “माननीय मोदी जी अपनी सरकार के अनियोजित लॉकडाउन में हज़ारों किलोमीटर पैदल चलकर बिहार आए प्रवासी मज़दूरों की बात गोल कर गए। पांव में छाले, भूखे प्यासे। आपकी सरकार से लठियां खाई अलग से। जुमला फेंक कर सोचते हैं सब पाप धूल गए। मजदूर और बिहार सब याद रखेंगे।”

    वहीं, बिहार की जनता को चुनावी वादों से भ्रमित नहीं होने को लेकर सतर्क करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर बिहारवासी आज फिर सरकार के झांसे में आ गए तो फिर से वही स्थिति होगी जो लॉकडाउन के समय हुई थी। उन्होंने कहा कि ये सरकार सिर्फ पूंजीपतियों की मित्र है और उनके भले के लिए नियम बनाती है। ऐसे में जरूरी है कि जनता अपने लाभ और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपने बहुमूल्य मत का प्रयोग करे और जन हितकारी सरकार को चुने।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमिशन शक्ति: तिल को ताड़ बनाकर नारी को अपनमानित करने वाले स्वयं कठघरे में: योगी आदित्यनाथ
    Next Article कंगना रनौत ने आमिर खान पर साधा निशाना, लक्ष्मीबाई और सावरकर से की खुद की तुलना
    sonu kumar

      Related Posts

      Auto Draft

      May 14, 2025

      नदी के पास मिला एक अज्ञात व्यक्ति का शव

      May 14, 2025

      सड़क जाम कर रहे लोगों पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Auto Draft
      • नदी के पास मिला एक अज्ञात व्यक्ति का शव
      • सड़क जाम कर रहे लोगों पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • पाकिस्तान ने बीएसएफ जवान को भारत के हवाले किया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version